अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमी-फाइनल माने जाने वाले चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू गई. बात करें सीटों की तो निकाय चुनाव में कुल 25,537 प्रत्याशी जंग के मैदान में आमने-सामने हैं. इनका फैसला आज 4 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे. इस चुनाव के नतीजे 28 अप्रैल को आएंगे. राज्य की अहमदाबाद, सूरत, राजकोट समेत नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत, 260 तालुका पंचायत की 9,262 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. वोटर घरों से निकलकर मतदान करने के लिए निकल रहे हैं. देश के पीएम नरेंद्र मोदी पोस्टल बैलेट से मतदान किया.
चुनावी मैदान मेंकिसके बीच कड़ा मुकाबला?
स्थानीय निकाय के चुनावी मैदान में कड़ा मुकाबला बीजेपी कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच है. भाजपा वर्तमान में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट के नगर निगमों पर नियंत्रण रखती है. जो सभी राजनीतिक रूप से काफी अहम हैं और व्यापक चुनावी परिदृश्य को प्रभावित करने की उम्मीद है. बीजेपी के सबसे ज्यादा 9,237 प्रत्याशी मैदान में हैं. तो वहीं कांग्रेस के 8,443 जबकि, आम आदमी पार्टी के 5,261 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. 15 नगर निगम की 1044 सीटों , 84 नगर पालिका की 2412 सीटों, 34 जिला पंचायत की 1038 सीटों और 260 तालुका पंचायत की 4976 सीटों के लिए मतदान हो रहा है.
इस चुनाव में अगर बात करें सुरक्षा की तो स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर गुजरात पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरी तैयारियां की हैं. पुलिस संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग करकेऔर सीसीटीवी कैमरा के जरिए नजर रख रही है. राज्य के 30 हजार मतदान केंद्रों और 50 हजार बूथों पर वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में हो, इसलिए राज्य में 59,525 होमगार्ड जीआरडी जवानों और 41,383 जवानों की फोर्स को तैनात किया गया है. 16,371 बूथ संवेदनशील हैं जबकि 2196 बूथ बेहद संवेदनशील हैं, जहां पर पुलिस और प्रशासन की नजर है. मतदान शाम 6 बजे तक खत्म हो जाएगा.