By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: ‘सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम’,’मन की बात’ में बोले PM मोदी
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > NATIONAL > ‘सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम’,’मन की बात’ में बोले PM मोदी
NATIONALPolitics

‘सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम’,’मन की बात’ में बोले PM मोदी

Geta
Last updated: 2026/04/26 at 3:02 AM
Geta
Share
5 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने आकाशवाणी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात  के 133वें एपिसोड में देश और दुनिया के श्रोताओं से संवाद किया. इस मौके पर उन्होंने कई सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायक विषयों पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही आम नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और कई जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में एकत्र होकर ‘मन की बात’ सुनते नजर आए. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने गौतम बुद्ध के जीवन और उनके संदेशों की प्रासंगिकता का उल्लेख किया. साथ ही उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भी याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया. प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हर बार की तरह इस बार भी जनभागीदारी और प्रेरणादायक संदेशों के कारण चर्चा का केंद्र बना रहा.

प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की के 133वें एपिसोड में देश-विदेश के श्रोताओं से संवाद करते हुए कई विषयों पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला—आम नागरिकों से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं तक ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकर इसे सुना. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने रण आफ कच्छ की बात करते हुए बताया कि बरसात के बाद यह इलाका जीवंत हो उठता है. हर साल लाखों फ्लेमिंगो पक्षी यहां आते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र गुलाबी रंग में रंग जाता है. इसी वजह से इसे फ्लेमिंगो सिटी. भी कहा जाता है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग इन पक्षियों को लाखा जी के बाराती कहते हैं, जो अब पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक बन चुके हैं.

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे देश में 23 जनवरी से यानी नेताजी सुभाष की जयंती से लेकर 30 जनवरी तक, यानी गांधीजी की पुण्यतिथि तक, ‘गणतंत्र पर्व’ मनाया जाता है. इस पर्व का एक अहम हिस्सा बीटिंग रिट्रीट है. आज मैं आपके साथ बीटिंग रिट्रीट पर चर्चा कर रहा हूँ, क्योंकि इसके पीछे एक खास वजह है. यह समारोह अलग-अलग बैंड्स के जरिए हमारी विविध संगीत परंपराओं को प्रदर्शित करता है. पिछले कुछ सालों में इसमें भारतीय संगीत का समावेश बढ़ा है और देश के लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. इस साल का ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह बेहद यादगार रहा. वायुसेना, थलसेना, नौसेना और C.A.P.F. के बैंड्स ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं.

प्रधानमंत्री ने गौतम बुद्ध के जीवन और संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के वैश्विक तनावपूर्ण माहौल में उनके विचार और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं. उन्होंने कहा कि शांति की शुरुआत भीतर से होती है और आत्म-विजय सबसे बड़ी जीत है. पीएम मोदी ने दक्षिण अमेरिका के चिले, में चल रही एक पहल का जिक्र किया, जहां द्रुबपोन ओत्ज़र रिनपोचे के मार्गदर्शन में एक संस्था ध्यान और करुणा के संदेश को आगे बढ़ा रही है. कोचीगुआज घाटी में बने स्तूप को उन्होंने शांति का केंद्र बताया. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सौर और पवन ऊर्जा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि देश के भविष्य की सुरक्षा का भी सवाल है. उन्होंने बताया कि गुजरात  और राजस्थान  जैसे राज्य पवन ऊर्जा के इस्तेमाल से तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों का भी जिक्र किया और कहा कि देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम राष्ट्र-निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने नागरिकों की उपलब्धियों पर भी खुशी जताई और उन्हें देश की ताकत बताया. बता दें कि, मन की बात का प्रसारण बत्तीस भाषाओं और उनतीस बोलियों में किया जाता है, जिससे यह देश के हर कोने तक पहुंचता है. यही वजह है कि हर महीने इस कार्यक्रम को सुनने के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है.

You Might Also Like

ओवैसी ने जयंत चौधरी का किया बचाव, मायावती की तारीफ; BJP पर बोले- हमसे बात करो

गिग इकॉनमी नौकरियां: त्योहारी सीजन में देशभर में खुलेंगे लाखों रोजगार के दरवाजे

यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP की सक्रियता, अदिति सिंह से योगी की मुलाकात; संजय निषाद से मिले विनोद तावड़े

ममता बनर्जी टीएमसी सिंबल विवाद पर भड़कीं, बीजेपी पर बोला हमला

पीएम मोदी जन्मदिन कार्यक्रम: रुद्राभिषेक से बाइक रैली तक, देशभर में उत्सव की धूम

TAGGED: hindi news, mann ki bat, pm modi, pm modi news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article ‘गुंडों के साथ..’, ममता की चेतावनी पर अमित शाह की चुनौती
Next Article ‘भय आउट, भरोसा इन’…”, TMC पर गरजे पीएम मोदी, ममता बनर्जी पर बोला हमला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

दिल्ली में बनकर तैयार बारापुला फेज-3 कॉरिडोर की तस्वीर
10 साल का इंतजार खत्म, दिल्ली में बारापुला फेज-3 बनकर तैयार, मिलेगी सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी
Delhi News 20/09/2026
महिपालपुर जलभराव मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई की तस्वीर
महिपालपुर जलभराव पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कागजी कार्रवाई से नाराज कोर्ट ने एजेंसियों को लगाई फटकार
Delhi News 20/09/2026
यूपी में सोलर बिजली की पी2पी एनर्जी ट्रेडिंग व्यवस्था दर्शाती तस्वीर
यूपी में सोलर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब पड़ोसी को सीधे बेच सकेंगे अतिरिक्त बिजली
Uttar Pradesh 20/09/2026
साहिबाबाद फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग की तस्वीर
साहिबाबाद में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी
Ghaziabad News 20/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?