By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने दिलाई मेडिकल छात्रों को चरक शपथ
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने दिलाई मेडिकल छात्रों को चरक शपथ
State

स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने दिलाई मेडिकल छात्रों को चरक शपथ

News Desk
Last updated: 2025/12/01 at 12:34 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित वर्ष 2025 के मेडिकल छात्रों की व्हाइट कोट सेरेमनी में सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को चरक शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को एमबीबीएस की पढ़ाई पूरे मनोयोग के साथ करने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में अल्मोड़ा से सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा अल्मोड़ा से ही कांग्रेस विधायक मनोज तिवाड़ी ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विकास कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. रावत के विभागों में अभूतपूर्व कार्य हुये हैं, जिनका लाभ पूरे प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर नये बैच के एमबीबीएस छात्रों को चरक शपथ दिलाई। डॉ. रावत ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सकों का योगदान अद्वितीय रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुये एमबीबीएस का कोर्स कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को पूरे लगन व मनोयोग के साथ डॉक्टरी की पढ़ाई पूर्ण कर समाज को अपने पेशे का पूरा लाभ देना चाहिये तभी चरक शपथ का उद्देश्य भी पूरा होता है। डॉ. रावत ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये सभी प्रकार के चिकित्सकीय उपकरणों के साथ ही सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की भी तैनाती कर दी गई है। भविष्य में मेडिकल कॉलेज में पीजी की कक्षाएं भी संचालित की जायेगी ताकि यहां से विशेषज्ञ चिकित्सक निकल कर प्रदेश को अपनी बेहतर सेवाएं दे सकेंगे।

TV7 Bharat

अल्मोड़ा सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अजट टम्टा ने भी नये बैच के एमबीबीएस छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं के लिये स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत की प्रशंसा की। समारोह में उपस्थित स्थानीय कांग्रेस विधायक मनोज तिवाड़ी ने भी अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को शुरू करने सहित यहां पर जनता को मिल रही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के लिये विभागीय मंत्री की जमकर तारीफ की। विधायक तिवाड़ी ने कहा कि स्थानीय जनता की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं उनके द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं को लेकर जो भी मांग थी उनके द्वारा बखूबी पूरी की गई। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों में की गई हजारों नियुक्तियों को लेकर भी स्थानीय विधायक ने जमकर तारीफ की। उन्होंने उम्मीद जताई की भविष्य में भी स्वास्थ्य मंत्री अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिये तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा, विधायक प्रमोद नैनवाल, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैसोड़ा सहित मेडिकल फैकल्टी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

किसान रेल रोको आंदोलन से पंजाब में रेल यातायात प्रभावित, 5 जिलों में ट्रैक पर डटे किसान

शादी से इनकार पर छात्रा पर जानलेवा हमला, पहले पिस्टल से फायर फिर चाकू से वार

TAGGED: Almora, Almora MP and Union Minister of State Ajay Tamta, Daily news feed, Daily news updates, State Medical Health Minister Dr. Dhan Singh Rawat, Stay tuned to recent news, Uttarakhand latest news, White Coat Ceremony for the 2025 medical students held at the Government Medical College

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article 25 नवंबर को होगा चारधाम यात्रा का समापन, जानिए किन-किन तारीखों पर बंद होंगे धामों के कपाट
Next Article पंचायतों को 361 और निकायों को 333 समेत 986 करोड़ के बजट को सीएम की मंजूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

दिल्ली में बनकर तैयार बारापुला फेज-3 कॉरिडोर की तस्वीर
10 साल का इंतजार खत्म, दिल्ली में बारापुला फेज-3 बनकर तैयार, मिलेगी सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी
Delhi News 20/09/2026
महिपालपुर जलभराव मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई की तस्वीर
महिपालपुर जलभराव पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कागजी कार्रवाई से नाराज कोर्ट ने एजेंसियों को लगाई फटकार
Delhi News 20/09/2026
यूपी में सोलर बिजली की पी2पी एनर्जी ट्रेडिंग व्यवस्था दर्शाती तस्वीर
यूपी में सोलर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब पड़ोसी को सीधे बेच सकेंगे अतिरिक्त बिजली
Uttar Pradesh 20/09/2026
साहिबाबाद फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग की तस्वीर
साहिबाबाद में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी
Ghaziabad News 20/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?