आम आदमी पार्टी द्वारा एक बयान जारी कर यह स्पष्ट कर दिया गया कि आज भी ED द्वारा जारी किए गए सातवें समन 26 फरवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED के समक्ष पेश नहीं होंगे, पार्टी ने ED द्वारा भेजे जा रहे समन को गैरकानूनी बताते हुए सीधा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार कराने का आरोप लगाया
हम I.N.D.I.A गठबंधन नहीं छोड़ेंगे – आप
आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगती रही है कि केंद्र सरकार उन्हें आई एन डी आई गठबंधन में शामिल न होने को लेकर दबाव बना रही है ,पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि वह किसी के दबाव में नहीं आएंगे और आई एन डी आई गठबंधन का हिस्सा रहेंगे, पार्टी पहले भी प्रवर्तन निर्दयशालय द्वारा जारी किए जा रहे 6 समन को अवैध बता चुकी है इसी कड़ी में उसने सातवें समन को अवैध बताकर एजेंसी के समक्ष पेश होने से इनकार कर दिए हैं l
मामला कोर्ट में,ED के समन अवैध
पार्टी ने बयान जारी कर प्रवर्तन निदेशालय जांच एजेंसी पर आरोप लगाया है कि जब मामला कोर्ट में है और कोर्ट द्वारा 16 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है तो क्यों एजेंसी बार-बार समन भेज रही है l जांच एजेंसी ज्यादा भेजे जा रहे हैं ऐसे सारे समन पार्टी द्वारा अवैध बताई जा रहे हैं l
आम आदमी पार्टी ने जांच एजेंसी द्वारा लगातार भेजे जा रहे समन को केंद्र सरकार द्वारा दबाव की राजनीति के करार दिया है l
ED द्वारा दायर आरोप पत्र में केजरीवाल का कई बार नाम…
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आबकारी घोटाले में एजेंसी द्वारा दायर आरोप पत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम का उल्लेख कई बार किया गया है एजेंसी ने कहा है कि आरोपी खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 की तैयारी के दौरान केजरीवाल जी के संपर्क में थे । एजेंसी ने अपनी चार सीट में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी ने अपने गोवा चुनाव अभियान में लगभग 45 करोड रुपए की अपराध की आय का इस्तेमाल किया है। वही इन सभी आरोपी को आम आदमी पार्टी ने निराधार और राजनीति से प्रेषित बताया है।
सुपरटेक ग्रुप के लिए बड़ी खुशखबरी,चेयरमैन आरके अरोड़ा को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानतhttps://tv7bharat.tv/supertech-builder-r-k-arora-get-bail/
https://twitter.com/ANI/status/1761987759470706963?t=q2_89x1WinHQxjcVsjU6eQ&s=19