दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने Supertech ग्रुप के चेयरमैन आरके अरोड़ा को आज अंतरिम जमानत दे दी । दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आरके अरोड़ा ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत की मांग की थी । उनका कहना था कि उनके स्वास्थ्य में दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है ,बीते महीने कुछ दिनों के लिए उन्हें अस्पताल में भी भर्ती किया गया था। जहां उन्हें विशेष स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला।
पहले भी ट्विन टावर को लेकर चर्चित रहा है -Supertech
पाठकों को बताते चलें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में सुपरटेक ग्रुप के चेयरपर्सन आरके अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया था । बीते दिनों भी उनके द्वारा कोर्ट में लगाई गई जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए दोबारा कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की और उन्होंने अपने स्वास्थ्य के लिए कोर्ट से 90 दिन की अंतरिम जमानत की मांग की थी आज मंगलवार को इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें 30 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है ।
Supertech देश के बड़े डिफॉल्टर बिल्डरों में से एक है …
सुपरटेक बिल्डर देश के सबसे बड़े डिफॉल्टरों बिल्डरों की सूची मे से एक है , यही नहीं सुपरटेक बिल्डर नोएडा, ग्रेटर नोएडा ,यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी का सबसे बड़ा डिफाल्टर बिल्डर है । आज भी हजारों की संख्या में प्रॉपर्टी खरीददार अपनी प्रॉपर्टी का निर्माण पूरा होने और कब्ज मिलने के इंतजार में है ज्यादातर खरीददार अपना पूरा पैसा सुपरटेक बिल्डर को दे चुके हैं गौरतलब है की लाखों लोगों को तहसीमा के चार-पांच साल बीत जाने के बावजूद भी अभी तक उनकी प्रॉपर्टी नहीं मिली है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय ED को भेजा पत्र, 20 जनवरी को सीएम आवास पर आकर कर सकते हैं पूछताछ…https://tv7bharat.tv/ed-got-letter-for-cm-hemant-soren/