By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: Ramnagar Encroachment: हर जुबां पर सलीम और ताहिर का नाम, लोगों ने रोते-बिलखते खाली किए घर; जानें पूरा मामला
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > Ramnagar Encroachment: हर जुबां पर सलीम और ताहिर का नाम, लोगों ने रोते-बिलखते खाली किए घर; जानें पूरा मामला
State

Ramnagar Encroachment: हर जुबां पर सलीम और ताहिर का नाम, लोगों ने रोते-बिलखते खाली किए घर; जानें पूरा मामला

News Desk
Last updated: 2025/12/08 at 9:22 PM
News Desk
Share
6 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

रामनगर के पूछड़ी में करीब सात घंटे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच सलीम और ताहिर से जमीने खरीदने की चर्चा हर किसी जुबां पर रही। किसी ने तीन जबकि किसी ने दो से डेढ़ लाख रुपये में इन लोगों से जमीनें खरीदी थीं। विगत वर्ष जब अतिक्रमण के मामले में जांच हुई तब बसे हुए 170 परिवारों को 10 रुपये के स्टांप पर जमीनें बेचने का मामला सामने आया था। जांच के बाद पूरे मामले में स्टांप पर जमीन बेचने वाले मो. ताहिर, अजमत, फईम अहमद, उस्मान खान, कमला देवी व धीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था

रोते-बिलखते परिवारों ने खाली किए घर
पूछड़ी में वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटने से पूर्व शनिवार रात से ही लोग घरों को खाली करने लगे। ऊर्जा निगम की ओर से क्षेत्र की बिजली काट दी गई। इस बीच अंधेरे में घरों के बाहर लगातार हो रही मुनादी के बीच लोग रोते-बिलखते अपना सामना निकालते रहे। सुबह होते ही आंखों में आंसू और गोद में रोते बच्चों को लेकर लोग चले गए

सात घंटे में 25 हेक्टेयर भूमि पर 52 घरों पर गजा बुलडोजर
रामनगर के पूछड़ी में रविवार तड़के वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नौ जेसीबी और चार पोकलैंड ने एक-एक कर 15 पक्के समेत कुल 52 अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस बीच कुछ लोग टीम का विरोध करने का प्रयास रहे थे लेकिन भारी पुलिस बल होने के कारण वे बैकफुट पर आ गए। अतिक्रमण हटाने का अभियान सुबह छह से दोपहर एक बजे तक जारी रहा। करीब सात घंटे तक चले अभियान में वन विभाग, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने वन विभाग की 25 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज में वन विभाग की अनदेखी के चलते करीब एक दशक पूर्व 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण के साथ ही अवैध कॉलोनी काटी गई थी। इस बीच करीब 170 परिवार इस भूमि बसे थे जिन्हें विगत वर्ष से ही वन विभाग बेदखली के नोटिस दे रहा था। बीते दिन पुलिस, राजस्व व वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त के लिए तीन चरण बनाए। पहले चरण में 52 अतिक्रमण ध्वस्त होने थे। रविवार सुबह पांच बजे से प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए एक घंटे का समय दिया। छह बजते ही नौ बुलडोजरों ने अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस बीच कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल के चलते लोगों की एक न चली। बाद में सभी लोग अपना सामान निकालने में जुट गए। दोपहर एक बजे तक हुई कार्रवाई में टीम ने 15 पक्के समेत 37 कच्चे अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। इसके बाद वन विभाग ने भूमि को अपने कब्जे में लिया।

300 से अधिक पुलिकर्मी रहे मौजूद
पूछड़ी से अतिक्रमण हटाने की तैयारियां बीते कई दिनों से चल रही थी। शनिवार को जिले भर से 300 से अधिक पुलिस बल यहां बुलाया गया। सुबह नौ जेसीबी, 04 चार पोकलैंड, 10 डंपर, चार ट्रैक्टर के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। वहीं, पूछड़ी क्षेत्र का रास्ता खराब व संकरा होने के चलते पोकलैंड मशीन छह बजे तक नहीं पहुंच सकी। बाद में मशीनों को कालूसिद्ध के रास्ते अतिक्रमण स्थल तक लाया गया।
ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि भी हुई अतिक्रमण मुक्त
वर्ष 2019 में नगर पालिका ने वन विभाग से पूछड़ी क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्रांउड के लिए 12 बीघा जमीन 30 साल के लिए ली थी। इसके लिए नगर पालिका ने वन विभाग को 98 लाख रुपये का भुगतान किया था। कब्जा नहीं मिलने से 9 बीघा भूमि पर अतिक्रमण हो गया था। रविवार को ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि से ही अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई हुई। ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। पूछड़ी में अतिक्रमणकारियों की ओर से कब्जा की गई भूमि पर खेती की गई थी। वहां खेती को पाटकर समतल करने की कार्रवाई की गई।

सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व में स्टांप पर वन भूमि बेचने वाले आरोपी ताहिर के साथ ही सलीम का नाम भी सामने आया है। इस मामले में भी पुलिस की ओर से जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। – मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल।

कार्रवाई का विरोध कर रहे 13 से अधिक लोग हिरासत में
पूछड़ी में अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे गुलरघट्टी में मौजूद तमाम लोगों को पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक लिया गया। आगे जाने की मांग पूरी नहीं करने पर सभी लोग बैरियर के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव प्रभात ध्यानी, मुनीष कुमार, कैशर राणा, गिरीश आर्य, भुवन, आसिफ, ललित उप्रेती, महेश जोशी, सुनील पर्नवाल, तुलसी छिमवाल, सरस्वती जोशी, गीता, दीपक तिवारी आदि को हिरासत में लेकर थाना कालाढूंगी लाया गया। शाम को सभी को छोड़ दिया गया

You Might Also Like

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, During the nearly seven-hour encroachment removal operation in Poochdi, everyone was talking about the purchase of land from Salim and Tahir, Ramnagar, Stay tuned to recent news, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article एमडीडीए ने लगभग 72 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त, नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
Next Article क्रिसमस और नए साल के लिए औली में GMVN की बुकिंग फुल, पर्यटक मौसम का भी ले रहे अपडेट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

Parineeti Chopra Lalbagcha Raja — बप्पा के दर्शन करतीं एक्ट्रेस
Parineeti Chopra Lalbagcha Raja: वीडियो कॉल पर पति राघव को कराए बप्पा के दर्शन, फैंस लुटा रहे प्यार
Entertainment 22/09/2026
Delhi Papa Dispute Murder — नरायणा में हत्याकांड की जांच करती पुलिस
Delhi Papa Dispute Murder: दोस्तों के मजाक ने ले ली जान, ‘पापा’ कहने पर चली चाकू की धार
Delhi News 22/09/2026
Punjab Police Advisory — वर्दी न पहनने की फर्जी खबर
Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी
State 22/09/2026
Pithoragarh Bear Attack — भालू के हमले में घायल महिला
पिथौरागढ़: घास काटते वक्त महिला पर टूट पड़े 3 भालू, दराती से लड़कर बचाई अपनी जान
Uttarakhand 22/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?