By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: ड्रग तस्कर बनमीत से 36 अरब रुपये का राज उगलवाना चाहती है ED, जेल में पूछताछ की अनुमति
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > ड्रग तस्कर बनमीत से 36 अरब रुपये का राज उगलवाना चाहती है ED, जेल में पूछताछ की अनुमति
State

ड्रग तस्कर बनमीत से 36 अरब रुपये का राज उगलवाना चाहती है ED, जेल में पूछताछ की अनुमति

News Desk
Last updated: 2026/01/17 at 7:26 AM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर बनमीत नरुला अब भी 4250 बिटकॉइन (करीब 36 अरब रुपये) का राज दबाए हुए है। ये बिटकॉइन अब भी ब्लॉकचेन पर ट्रेस किए जा रहे हैं। ईडी अब बनमीत से जेल में पूछताछ कर इन्हें बरामद करना चाहती है। इसके लिए शुक्रवार को स्पेशल जज ईडी महेश चंद्र कौशिबा की अदालत ने ईडी को बनमीत नरूला से पूछताछ की इजाजत दे दी है। इसके लिए जेल सुप्रीटेंडेंट को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी अदालत ने दिए हैं

हल्द्वानी का रहने वाला बनमीत नरूला ब्रिटेन में रहकर डार्क वेब के जरिए नशे का धंधा करता था। वह अमेरिकी जांच एजेंसियों के रडार पर आया तो उसे 2019 में ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। वहां उसे दोषी ठहरा दिया गया। सजा पूरी करने के बाद बनमीत को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया। वह अप्रैल 2024 में अपने घर हल्द्वानी आ रहा था कि उसके भाई परमिंदर नरूला को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

उसका भाई भी अपनी दवा फैक्टरी की आड़ में अवैध दवाइयों का धंधा करता था। जांच में पता चला कि वह भी बनमीत के इस धंधे में मिला हुआ था। भाई की गिरफ्तारी का पता चलते ही वह भूमिगत हो गया लेकिन ईडी ने कुछ दिन बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

ईडी ने उसके वॉलेट से 268 बिटकॉइन भी बरामद किए थे। जिनकी उस वक्त भारतीय रुपयों में कीमत 130 करोड़ रुपये थी। पिछले साल ईडी ने दोनों भाइयों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। इसी बीच ईडी की जांच में आया कि बनमीत नरूला के 4250 बिटकॉइन अब भी ब्लॉकचेन पर पड़े हैं।

इन्हें ट्रेस भी किया जा रहा है लेकिन पासवर्ड आदि सब बनमीत जानता है तो ईडी उससे जेल में पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ईडी ने स्पेशल कोर्ट में अर्जी लगाई थी। सामान्य नियमानुसार चार्जशीट दाखिल होने के बाद पूछताछ नहीं हो सकती। इस पर ईडी ने सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग का हवाला दिया जिसके आधार पर स्पेशल कोर्ट ने ईडी को अनुमति दे दी है।

 

You Might Also Like

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, ed, International drug trafficker Banmeet Narula is still holding onto the secret of 4250 Bitcoins (worth approximately 36 billion rupees)., Stay tuned to recent news, Uttarakhand latest news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article पिछला कितना किया खर्च, उसी आधार पर मिलेगा नया बजट, विभागों के भेजे प्रस्तावों का परीक्षण शुरू
Next Article उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: कई IAS-PCS अधिकारियों के विभाग बदले, आठ नए सचिवों को भी जिम्मेदारी

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?