By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: कई IAS-PCS अधिकारियों के विभाग बदले, आठ नए सचिवों को भी जिम्मेदारी
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: कई IAS-PCS अधिकारियों के विभाग बदले, आठ नए सचिवों को भी जिम्मेदारी
State

उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: कई IAS-PCS अधिकारियों के विभाग बदले, आठ नए सचिवों को भी जिम्मेदारी

News Desk
Last updated: 2026/01/18 at 8:42 AM
News Desk
Share
5 Min Read
SHARE

रिपोर्ट: आकाश

धामी सरकार ने शनिवार को अफसरशाही में बड़ा बदलाव किया है। 19 आईएएस और 11 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके तहत आवास, स्वास्थ्य, पेयजल, सहकारिता, आयुष, नियोजन जैसे अहम विभागों के सचिव बदले गए हैं। वहीं, हाल ही में पदोन्नत होकर सचिव बनने वाले अफसरों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का बोझ हल्का करते हुए सरकार ने उनसे आवास, मुख्य प्रशासक आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी हटा दी है। उन्हें कोई नया विभाग नहीं सौंपा गया। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली से पेयजल हटाकर रणवीर चौहान को दिया गया है। सचिव रणवीर सिंह चौहान से राज्य संपत्ति व आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी हटाई गई है।

सचिव सचिन कुर्वे को अब नागरिक उड्डयन के साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त स्वास्थ्य, प्रोजेक्ट डायरेक्टर हेल्थ सिस्टम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव वित्त दिलीप जावलकर से सरकार ने निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी हटा दी है। बाकी विभाग यथावत रखे गए हैं। सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सहकारिता हटाकर हाल ही में सचिव बने डॉ. अहमद इकबाल को सौंप दिया गया है। सचिव डॉ. आर राजेश कुमार से स्वास्थ्य महकमा ले लिया गया है। उन्हें अब आवास, राज्य संपत्ति विभाग, आयुक्त आवास, मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. अहमद इकबाल से बतौर अपर सचिव सभी विभाग हटा दिए

सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी से सचिवालय प्रशासन और आयुष व आयुष शिक्षा विभाग हटा दिया गया है। सचिव विनोद कुमार सुमन से सामान्य प्रशासन, उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी हटा दी गई है। बाकी विभाग यथावत रहेंगे। डॉ. अहमद इकबाल से बतौर अपर सचिव सभी विभाग हटा दिए गए हैं। सचिव रंजना राजगुरु से अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी हटाते हुए आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

सचिव आनंद स्वरूप से आपदा प्रबंधन समेत सभी विभाग हटाते हुए अब खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आयुक्त खाद्य, परियोजना निदेशक उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव देव कृष्ण तिवारी को अब नियोजन सौंपा गया है। अपर सचिव संबंधी सभी विभाग हटा दिए गए। सचिव उमेश नारायण पांडेय को पुनर्गठन, भाषा विभाग मिला है। सचिव राजेंद्र कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग, अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को अब निर्वाचन विभाग भी सौंपा गया है।

 

नैनीताल की मुख्य विकास अधिकारी अनामिका को सरकार ने फिलहाल बाध्य प्रतीक्षा में रखा है। आईएएस प्रवीण कुमार की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए अपर निदेशक शहरी विकास और अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त सेवा से अपर सचिव मनमोहन मैनाली को निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी।

11 पीसीएस अफसरों के तबादले, अरविंद पांडे नैनीताल सीडीओ

सरकार ने 11 पीसीएस के तबादले भी कर दिए। संभागीय खाद्य नियंत्रक अरविंद पांडे को अब मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है। पीसीएस दिनेश प्रताप सिंह से चीनी मिल डोईवाला की जिम्मेदारी हटाई गई है। बाकी आवास संबंधी विभाग यथावत रहेगा। रुद्रप्रयाग के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को एसडीएम हरिद्वार बनाया गया है। हरिद्वार में पीसीएस दयानंद से एसडीएम की जिम्मेदारी हटाई गई है। वह अपर मेलाधिकारी बने रहेंगे। पौड़ी की एसडीएम नुपुर को अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल बनाया गया है। देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह से जीएमवीएन हटाकर उन्हें एमडीडीए संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम चंपावत आकाश जोशी को एसडीएम हरिद्वार के साथ ही उप मेलाधिकारी भी बनाया गया है। एसडीएम नैनीताल राहुल शाह को एसडीएम ऊधमसिंह नगर, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार को एसडीएम पौड़ी, एसडीएम पिथौरागढ़ मंजीत सिंह गिल को उप मेलाधिकारी हरिद्वार और एसडीएम बागेश्वर ललित मोहन तिवारी को एसडीएम पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

You Might Also Like

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

TAGGED: Daily news feed, Daily news updates, Stay tuned to recent news, The Dhami government made a major reshuffle in the bureaucracy on Saturday, Uttarakhand latest news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article ड्रग तस्कर बनमीत से 36 अरब रुपये का राज उगलवाना चाहती है ED, जेल में पूछताछ की अनुमति
Next Article मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रुपये 617 लाख की लागत के विकास कार्यों का श्रीगणेश करते कैबिनेट मंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

विजय माल्या को बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार
सोशल मीडिया पर कोर्ट की लड़ाई लड़ने पर विजय माल्या को बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार, कहा- इससे आपका ही केस प्रभावित होता है
NATIONAL 22/09/2026
नोएडा ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक डायवर्जन का नया रूट मैप
नोएडा ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक डायवर्जन: 24 से 29 सितंबर तक बदलेंगे रूट, जानें पूरी जानकारी
Uttar Pradesh 22/09/2026
नागौर नगर परिषद के उपसभापति चुनाव में निर्दलीय शरीफ कुरैशी ने जीत दर्ज की।
नागौर में उपसभापति चुनाव का बदला गणित, निर्दलीय शरीफ कुरैशी ने BJP प्रत्याशी को हराया
Politics 22/09/2026
गुरुग्राम दुपट्टा बाइक हादसा में महिला की मौत
गुरुग्राम दुपट्टा बाइक हादसा: पति के इलाज के बाद घर लौटते वक्त महिला की मौत
Haryana 22/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?