बारिश के बाद फिर थमी रफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर बाद हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर सड़कों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें देखने को मिलीं। बारिश और पीक ऑवर एक साथ पड़ने से हालात और बिगड़ गए।
दोनों दिशाओं में फंसे यात्री
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले और ग्रेटर नोएडा से नोएडा लौटने वाले, दोनों रास्तों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर आगे बढ़ती नजर आईं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे जाम में सबसे ज्यादा परेशानी उन कर्मचारियों को उठानी पड़ी जो शाम को दफ्तर से घर लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वाहन थमे हुए नजर आ रहे हैं।
जलभराव और फिसलन बनी बड़ी वजह
दोपहर बाद हुई हल्की-फुल्की बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन और जलभराव जैसी स्थिति बन गई। इसके ठीक बाद पीक ऑवर शुरू होते ही सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे पूरी एक्सप्रेसवे की सभी लेन पर ट्रैफिक थम गया।
पहले भी बारिश बिगाड़ चुकी है यातायात व्यवस्था
यह पहला मौका नहीं है जब बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था चरमराई हो। इससे पहले भी कई बार हल्की बारिश के बाद इस इलाके में लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे जाम जैसी स्थिति बार-बार बनने से रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।