By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: रेवाड़ी हत्याकांड सुलझा: पत्नी से अफेयर के शक में दोस्त और उसके भतीजे ने की जितेंद्र की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > Haryana > रेवाड़ी हत्याकांड सुलझा: पत्नी से अफेयर के शक में दोस्त और उसके भतीजे ने की जितेंद्र की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Haryana

रेवाड़ी हत्याकांड सुलझा: पत्नी से अफेयर के शक में दोस्त और उसके भतीजे ने की जितेंद्र की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Editorial Team
Last updated: 2026/09/11 at 6:30 PM
Editorial Team
Share
3 Min Read
रेवाड़ी हत्याकांड जितेंद्र - आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देती पुलिस
रेवाड़ी हत्याकांड जितेंद्र - दोनों आरोपी गिरफ्तार (Image: Social Media)
SHARE

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एचपीसीएल रिफाइनरी के पास भाड़ावास जाने वाले सुनसान रास्ते पर मिली 40 वर्षीय जितेंद्र की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए रेवाड़ी की टीम ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए कमालपुर निवासी प्रवीन उर्फ पपला और उसके भतीजे अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रवीन को अपनी पत्नी और जितेंद्र के बीच अफेयर होने का शक था, जिसी रंजिश के चलते उसने पूरी साजिश रची।

Contents
कैसे मिला था शव, कैसे हुई पहचानचाचा के बयान पर दर्ज हुआ था केसबीयर पार्टी के बहाने बुलाकर रची साजिशचमोली बस हादसा: बदरीनाथ से लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, नदी किनारे झूलकर रुकी

कैसे मिला था शव, कैसे हुई पहचान

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मामले की पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एचपीसीएल रिफाइनरी के पास भाड़ावास वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच में मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के निशान पाए गए, जबकि उसकी जेब से एक आईफोन भी बरामद हुआ। बाद में पहचान की प्रक्रिया के जरिए यह स्पष्ट हुआ कि मृतक कमालपुर निवासी जितेंद्र ही था।

चाचा के बयान पर दर्ज हुआ था केस

पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। इसी दौरान मृतक के चाचा उत्तम सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में प्रवीन उर्फ पपला और उसके एक साथी पर सीधे हत्या का शक जताया था। इसी आधार पर मॉडल टाउन थाने में हत्या का मामला दर्ज कर विधिवत जांच शुरू की गई थी।

बीयर पार्टी के बहाने बुलाकर रची साजिश

पूछताछ के दौरान आरोपी प्रवीन ने पुलिस को बताया कि उसने जितेंद्र को बीयर पार्टी के बहाने गांव कमालपुर स्थित शराब के ठेके पर बुलाया था। दोनों वहां से बीयर लेकर नहर की पुलिया पर बैठकर पीने लगे। इसके बाद प्रवीन अपने भतीजे अमन को मिंडा कंपनी से लेने के लिए जितेंद्र के साथ ही गया। अमन के साथ आने के बाद तीनों कार में सवार होकर एचपीसीएल रिफाइनरी के पास भाड़ावास वाले सुनसान रास्ते की ओर बढ़ गए, जहां बाद में वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस की इस सफलता से रेवाड़ी में सनसनी फैलाने वाले इस हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है और दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें…..

चमोली बस हादसा: बदरीनाथ से लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, नदी किनारे झूलकर रुकी

You Might Also Like

कुरुक्षेत्र धान खरीद विवाद: महापंचायत के ऐलान के बाद पुलिस सख्त, कई किसान नेता हिरासत में

गुरुग्राम दुपट्टा बाइक हादसा: पति के इलाज के बाद घर लौटते वक्त महिला की मौत

करनाल में पराली जलाने पर कार्रवाई तेज, 750 टीमें उतरीं फील्ड में

6 घंटे की पैरोल पर घर पहुंचा काला जठेड़ी, जुड़वां बेटियों का नामकरण

गुरुग्राम रोड रेज: हुड्डा मार्केट में बलेनो और टैक्सी की भिड़ंत, वीडियो ने मचाया हड़कंप

TAGGED: CIA Rewari, Crime News India, Haryana Police, Jitendra Murder, Rewari Murder Case
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
By Editorial Team
TV7 Bharat की Editorial Team का उद्देश्य पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय, निष्पक्ष और समय पर समाचार पहुंचाना है। हमारी टीम रिपोर्टरों और संवाददाताओं से प्राप्त जानकारी की समीक्षा कर तथ्यों के आधार पर समाचार तैयार करती है। हम समाचार प्रकाशित करते समय आधिकारिक जानकारी, संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और उपलब्ध तथ्यों को प्राथमिकता देते हैं। किसी तथ्यात्मक त्रुटि की जानकारी मिलने पर टीम उसकी समीक्षा कर आवश्यक सुधार या अपडेट करती है।
Previous Article उत्तराखंड डिलीवरी बॉय कार्रवाई - निजी बाइक से डिलीवरी पर परिवहन विभाग सख्त Uttarakhand Delivery Boy: निजी बाइक से Zomato-Swiggy डिलीवरी करने वालों पर कसेगा शिकंजा, देहरादून में 100 से ज्यादा वाहन सीज
Next Article इंदौर होटल ब्यूटीशियन मौत मामले की सांकेतिक तस्वीर इंदौर होटल में ब्यूटीशियन की मौत, कारोबारी दीपक पर पुलिस की नजर

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?