By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: BRICS Summit 2026: दिल्ली में पुतिन-मोदी की मुलाकात आज, जिनपिंग समेत कई राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे भारत
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > International > BRICS Summit 2026: दिल्ली में पुतिन-मोदी की मुलाकात आज, जिनपिंग समेत कई राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे भारत
International

BRICS Summit 2026: दिल्ली में पुतिन-मोदी की मुलाकात आज, जिनपिंग समेत कई राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे भारत

Meena Chauhan
Last updated: 2026/09/11 at 3:34 PM
Meena Chauhan
Share
3 Min Read
BRICS समिट दिल्ली - पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात
BRICS समिट दिल्ली के दौरान भारत मंडपम में तैयारियां जोरों पर (Image: Social Media)
SHARE

राजधानी दिल्ली इन दिनों 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी को लेकर पूरी तरह तैयार है। आज से 13 सितंबर तक शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बड़े बदलाव लागू कर दिए गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात वर्षों के बाद पहली बार भारत की धरती पर कदम रख रहे हैं। मुख्य सम्मेलन 13 और 14 सितंबर को भारत मंडपम में आयोजित होगा, जबकि आज राजधानी के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Contents
सुरक्षा के कड़े इंतजामकिन रास्तों पर पड़ेगा असरआज होगी मोदी-पुतिन मुलाकातकई देशों के नेता होंगे शामिलपुतिन भारत में… S-400 से Su-57 तक, इन हथियारों पर हो सकती है बड़ी डील

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

समिट को देखते हुए दिल्ली में करीब 15 हजार पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की 200 से अधिक टुकड़ियां और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार, पूरा शहर बंद नहीं रहेगा, लेकिन वीवीआईपी काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ समय के लिए रास्तों को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

किन रास्तों पर पड़ेगा असर

मथुरा रोड, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड और तीन मूर्ति मार्ग सहित करीब 35 प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। नोएडा से सेंट्रल दिल्ली और द्वारका से एयरपोर्ट के बीच सफर करने वालों को खासतौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हर दिन औसतन 70 से 80 हाई सिक्योरिटी मूवमेंट होने की संभावना है, जिसके लिए करीब 4800 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी और बस, ऑटो व टैक्सी भी चलते रहेंगे, हालांकि कुछ मार्गों में बदलाव संभव है। यूपीएससी और एनडीए परीक्षार्थियों के साथ-साथ अस्पताल जाने वाले लोगों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है, जबकि मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।

आज होगी मोदी-पुतिन मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आज दोपहर मुलाकात प्रस्तावित है, जिसमें रक्षा, ऊर्जा और परमाणु सहयोग जैसे अहम विषयों पर बातचीत होगी। इसके अलावा पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। शनिवार शाम शी जिनपिंग और मोदी की मुलाकात होनी है, जिसमें सीमा विवाद और द्विपक्षीय व्यापार जैसे संवेदनशील मुद्दे उठ सकते हैं।

कई देशों के नेता होंगे शामिल

इस सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया और इथियोपिया समेत कई देशों के शीर्ष नेता तथा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी हिस्सा लेंगे। समिट के अंत में न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन जारी किए जाने की उम्मीद है, जो वैश्विक सहयोग और साझेदारी की दिशा तय कर सकता है।

ये भी पढ़ें…..

पुतिन भारत में… S-400 से Su-57 तक, इन हथियारों पर हो सकती है बड़ी डील

You Might Also Like

BRICS में पाकिस्तान की एंट्री क्यों अटकी? चीन के समर्थन के बावजूद भारत की क्या भूमिका

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में जुटे दुनिया के दिग्गज नेता, जिनपिंग भी पहुंचे दिल्ली

पुतिन भारत में… S-400 से Su-57 तक, इन हथियारों पर हो सकती है बड़ी डील

प्रधानमंत्री मोदी के रुख की चीन में तारीफ, चीनी मीडिया ने भारत को लेकर क्या लिखा?

हूतियों पर हमले की कोई प्लानिंग नहीं… शुरुआती गर्मी दिखाकर पलट गया पाकिस्तान

TAGGED: BRICS Summit, New Delhi Declaration, pm modi, Vladimir Putin, Xi Jinping

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article अशोक सिद्धार्थ इस्तीफा - BSP प्रमुख मायावती और अवधेश प्रसाद BSP में मचा सियासी घमासान, अवधेश प्रसाद बोले- मायावती ने छोड़ा कांशीराम का रास्ता
Next Article माधवन कनाडा किस्सा - कनाडा में एक्सचेंज स्टूडेंट के दिनों की तस्वीर कनाडा में गाय काटने वालों संग रहे माधवन, सामूहिक शॉवर में अंडरवियर पहनकर नहाना पड़ा मजबूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की एंट्री
BRICS में पाकिस्तान की एंट्री क्यों अटकी? चीन के समर्थन के बावजूद भारत की क्या भूमिका
International 12/09/2026
नितिन गडकरी मुंबई ट्रैफिक जाम और पुराने फ्लाईओवर
जाम में फंसे नितिन गडकरी तो समझी मुंबई की परेशानी, फ्लाईओवर को लेकर कही बड़ी बात
State 12/09/2026
गाजियाबाद दो भाइयों से मारपीट
गाजियाबाद में HR पर दो भाइयों से मारपीट का आरोप
Ghaziabad News 12/09/2026
चिन्मय कृष्ण दास और शुभेंदु अधिकारी से जुड़ी खबर
चिन्मय दास के आंसुओं से झकझोर उठे सनातनी, शुभेंदु अधिकारी ने उठाया बांग्लादेश में बंद हिंदू संत का मुद्दा
NATIONAL 12/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?