By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: Air India SATS ने इस राज्य में लगाया जॉब फेयर! सैंकड़ों युवाओं की हुई भर्तियां.
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > Air India SATS ने इस राज्य में लगाया जॉब फेयर! सैंकड़ों युवाओं की हुई भर्तियां.
State

Air India SATS ने इस राज्य में लगाया जॉब फेयर! सैंकड़ों युवाओं की हुई भर्तियां.

News Desk
Last updated: 2023/12/07 at 1:55 PM
News Desk
Share
4 Min Read
Air India SATS
SHARE

महाराजगंज: भारत की प्रतिष्ठित कंपनी एयर इंडिया सेट्स(Air India SATS) द्वारा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। कंपनी में “एयरपोर्ट जॉब डायरेक्ट” भर्ती के लिए महराजगंज के निचलौल में रोजगार मेले लगाये गए। इस आयोजन द्वारा सैकड़ों बच्चों को ऑन द स्पॉट सिलेक्शन मिला तो उनके चेहरे खिल गए। आपको बता दें की देश के 7 महत्वपूर्ण एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी एयर इंडिया सेट्स। कंपनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन ग्लोबल इन्वेस्टर यूपी समिट के मुंबई में आयोजित यूपी डायस्पोरा के रोड शो में प्रदेश में रोजगार मेला आयोजित करने के लिए एक एमओयू साइन किया था। इसके क्रियान्वयन के तहत कंपनी द्वारा इन्वेस्ट यूपी और जिला एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जिले के निचलौल उपनगर में 06 एवं 07 दिसंबर को सरस्वती देवी महाविद्यालय के प्रांगण में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में हैदराबाद एवं बैंगलोर एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग रैंप अस्सिटैंट पद हेतु 370 एवं एयरपोर्ट के अंदर वाहन चलाने हेतु 80 वाहन चालक समेत कुल 450 लोगों का कंपनी में सीधे तौर पर भर्ती किये जाना है। पहले दिन सूचना मिलने तक कुल 800 बच्चे आये, जिसमें 300 लोगों का चयन किया गया था।

Contents
जॉब फेयर में अभ्यर्थियों का हो रहा स्पॉट सिलेक्शन!जेवर एयरपोर्ट पर Air India SATS करेगा भर्तियां!

 

Air India SATS

जॉब फेयर में अभ्यर्थियों का हो रहा स्पॉट सिलेक्शन!

कंपनी के सीएफओ पंकज जयसवाल ने बताया कि भर्ती की न्यूनतन योग्यता कक्षा 10 पास या प्रयासरत है तथा उम्र सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष है। मेले में आये अभ्यर्थियों का स्पॉट सिलेक्शन किया जा रहा है तथा चयनित अभ्यर्थियों को पासपोर्ट बनवाने हेतु कंपनी उन्हें 45 दिन का समय और जरूरी सहयोग दे रही है। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया सेट्स ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट यूपी में कुल 4010 करोड़ के 3 एमओयू साइन किया था। जिसके तहत कंपनी 700 करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में कर चुकी है और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर 90 एकड़ में एयर कार्गो पोर्ट एवं मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बना रही है। उपजिलाधिकारी निचलौल ने बताया कि जिले में रोजगार सृजन की प्रतिबद्धता के लिए जिलाधिकारी ने 24 नवंबर को जिला प्रशासन और कंपनी के साथ एक बैठक किया था जिसमें इंटरव्यू, पासपोर्ट एवं पुलिस वेरिफिकेशन में आ रही किसी भी दिक्कत को फ़ास्ट ट्रैक आधार पर हल करने का निर्देश दिया था। रोजगार मेला 07 दिसंबर को भी चलना है।

ALSO READ: PM Kisan Yojana पीएम किसान सम्मान निधि किसानों की वित्तीय जरूरतों!

जेवर एयरपोर्ट पर Air India SATS करेगा भर्तियां!

मेले को सम्बोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने रोजगार मेला आयोजित करने के लिए कंपनी को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस भर्ती के बाद कम्पनी अपने जेवर एयरपोर्ट के लिए भी सीधी भर्ती का कार्य शुरू करेगी, जिसमे जनपद के युवाओं को और अवसर प्राप्त होंगे। कंपनी की तरफ से कंपनी के सीएफओ एवं निचलौल नगर के ही मूल निवासी पंकज जायसवाल समेत कुल 09 प्रतिनिधिमंडल का इंटरव्यू पैनल आया हुआ है। यह पूरा आयोजन जिलाधिकारी अनुनय झा, निचलौल के उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा और आईटीआई की टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रोजगार मेले का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा एवं सीएफओ पंकज जायसवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महराजगंज आईटीआई के प्रधानाचार्य मसूद इशरत, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रशासन की पूरी टीम, सरस्वती देवी महाविद्यालय के प्रबंधन सहित स्कूल की टीम का सहयोग रहा।

 

-महाराजगंज से मोहम्मद बदरे आलम अंसारी की रिपोर्ट!

You Might Also Like

हमीरपुर मजदूरी भुगतान विवाद: जिला कारागार में काम करने वाले मजदूरों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप

हमीरपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार गाड़ी के नीचे दबी स्कूटी, बाल-बाल बचे बैंक मैनेजर

रात में निकले डीएम, उरई की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

जालौन में जमीन विवाद को लेकर डीएम से शिकायत, दबंगई और धमकी के आरोप

उरई में सामूहिक विवाह समारोह, 714 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ; जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

TAGGED: Air India, Air India job, Air India SATS, Air India SATS JOBS, Air India vacancy, up breaking news, uttar pradesh, uttar pradesh news
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article Rajasthan Election Rajasthan Election Result:कांग्रेस पड़ेगी भारी, या सत्ता परिवर्तन का रिवाज़ रहेगा जारी ?
Next Article 2023 Elections: तीन राज्यों में जीती भाजपा का मुख्यमंत्री आखिर कौन? कब होगा शपथ ग्रहण?

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?