‘अनुपमा'(Anupamaa) सिरियल को आज घर-घर में देखा जाता है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस सीरियल ने अपनी पहचान बना ली है। 2020 से चल रहे इस टीवी सीरियल की कहानी की मेन लीड अनुपमा का किरदार निभा रही है अभिनेत्री रुपाली गांगुली(Rupali Ganguly)। और इस वक़्त रुपाली गांगुली से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। क्या है ये खबर आइये आपको बताते हैं।

कौन है रूपाली गांगुली?
रूपाली गांगुली ने आज बीजेपी(BJP) का दामन थाम लिया, इनके बीजेपी मे आने से बीजेपी की जड़े और मजबूत होती दिखाई दे रही है। रूपाली गांगुली (जन्म 5 अप्रैल 1977) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन में काम करती हैं। गांगुली को लोकप्रिय सिटकॉम साराभाई बनाम साराभाई (Sarabhai vs Sarabhai) (2004 – 2006) में मनीषा “मोनिशा” सिंह साराभाई (Monisha Singh Sarabhai) और नाटक अनुपमा ( 2020 – वर्तमान) में अनुपमा के किरदार के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है । वह दो इंडियन टेली अवार्ड्स और एक इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड की प्राप्तकर्ता हैं । रूपाली गांगुली मुख्यतः कोलकाता से आती है। इन्होंने पहला सीरियल 1998 मे “सुकन्या “से की थी। अभिनव मे लंबा अनुभव होने के कारण उनका एक टीवी सिरियल ” अनुपमा” से काफी प्रसिद्धि मिली। देश की गृहणियों द्वारा उनका किरदार काफी पसंद किया गया, उनके किरदार ने काफी दिलों मे एक अलग जगह बनाई। इस सिरियल मे वो अनपढ़ के रोल मे नजर आई।
Also Read: North West Delhi के BJP लोकसभा सांसद प्रत्याशी Yogender Chandolia ने की नामंकन यात्रा!
‘अनुपमा‘ सिरियल की लीड रूपाली गांगुली ने बीजेपी जॉइन कर ली है। उनकी जॉइनिंग के समय बीजेपी से अनिल बलूनी शामिल रहे। उनके इस कदम से बीजेपी को बड़ा फायदा मिल सकता है। बीजेपी ने भी 2024 चुनाव को लेकर बड़ा कार्ड खेला। माना जा रहा है कि देश की गृहणियों को लेकर बीजेपी ने बड़ा एक बड़ा दांव खेला है जिससे देश की गृहणियों का साथ सीधे तौर पर मिल सके। वही रूपाली गांगुली स्टार प्रचारक के रूप में भी बीजेपी की और से देखी जा सकती है। रूपाली गांगुली के आने से सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि पूरे देश मे बड़ी उठापटक देखी जा सकती है।