दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार 10 मई को देश के सर्वोच्च न्यायालय से उनको अंतरिम ज़मानत मिल गई है। 20 दिन के लिए मिली ये ज़मानत CM Arvind kejriwal के लिए काफी अहम है हालांकि उन्हें 2 जून को खुद को समर्पण करना होगा यानी 1 जून तक ही उनको राहत दी गई है।
दीपक कुशवाहा दिल्ली- आम आदमी पार्टी के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही खुशनामा रहा आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने Arvind kejriwal को 1 जून तक अंतरिम ज़मानत दी। गुरुवार 21 मार्च को ED ने अरविंद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। आबकारी नीति मामले मे उनको गिरफ्तार किया गया था। 1 अप्रैल से 10 मई तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Arvind kejriwal को ईन शर्तों पे मिली अंतरिम ज़मानत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत तो दे दी है, लेकिन उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा। इसी के साथ दो जून को दोबारा जेल लौटना होगा।
1. अरविंद केजरीवाल को समर्पण कर दो जून को जेल में लौटना होगा।
2. उन्हें 50 हजार रुपये का मुचलका भरना होगा।
3. केजरीवाल आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी भूमिका पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकेंगे।
4. उन्हें अपने इस बयान का पालन करना होगा कि वे किसी भी आधिकारिक फाइल पर तब तक दस्तखत नहीं करेंगे, जब तक कि मामला उपराज्यपाल से मंजूरी हासिल करने जितना जरूरी न हो।
5. केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय में नहीं जाएंगे।
6. वे किसी भी गवाह से बात नहीं कर सकेंगे और मामले से जुड़े आधिकारिक दस्तावेजों को नहीं देख सकेंगे।
ईन शर्तों को लेकर ही अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से ज़मानत मिली है। लेकिन वो अपनी पार्टी के लिए प्रचार- प्रसार भी कर सकेंगे। पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में उनका नाम आगे किया ऐसे मे दिल्ली क्षेत्र मे उनकी भूमिका काफी अहम मानी जा रही है।
क्या टर्निंग पॉइंट होगा Arvind kejriwal का दिल्ली लोकसभा इलेक्शन के पहले जेल से बाहर आना …
अपने दर्शकों को बताते चलें की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पार्टी अरविंद केजरीवाल का दिल्ली लोकसभा इलेक्शन के पहले बाहर आना पार्टी के लिए एक ट्रेनिंग प्वाइंट साबित हो सकता है । आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक को में सबसे ऊपर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ ही आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता है । उनके दिल्ली लोकसभा इलेक्शन के पहले बाहर आने से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और उनके प्रचार करने से निश्चित ही आम आदमी पार्टी को फायदा होगा ।
Also Read:मणिशंकर अय्यर का पाक प्रेम ? मंत्री राजीव चंद्र शेखर ने कहा आदत सी हो गई है उनको https://tv7bharat.tv/rajeev_chandrasekhar__statement_on_mani_shankar_aiyar/