ग्रेटर नोएडा: जिले में चर्चा का विषय बना है ये बार एसोसिएशन( Bar Association Elections) का चुनाव। ये चुनाव एक ऐसा चुनाव है, जिसमें तमाम काले कोट वाले वकील ही घराती-बराती और जनता हैं। आपको बताते चलें की इस चुनाव में आम लोगों का कोई सीधा लेना देना नहीं होता है। इस चुनाव में केवल एडवोकेट होते है इनमे से ही एक सब वकीलों का शीर्ष नेता होता है।
गौतम बुद्ध नगर जिला अदालत में बढ़ी गहमा-गहमी!
गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर स्थित जिला अदालत कैंपस में इन दिनों काफी गहमागहमी देखी जा रही है। वकीलों के चैंबर्स के आसपास काफी भीड़भाड़ देखी गई। वकीलों में जो एक चर्चा थी वो थी, अरे भाई माहौल क्या है? अरे कौन फाइट में है। जिले में जिला बार एसोसिएशन का चुनावी बिगुल बज चुका है। वकीलों के अगले नेता का चुनाव 21 दिसंबर को होना तय हुआ है।इसको लेकर तैयारी पूरी चल रही है।

Bar Association चुनाव का बजा बिगुल!
बार एसोसिएशन कहने को तो वकीलों का चुनाव है। लेकिन, कहा जाता है कि ये किसी एमपी एमएलए के चुनाव से कम नहीं है। कार्यकाल बेशक मात्र एक साल का ही होता है, किन्तु पैसा, जोड़तोड़ और मदहोशी बेहिसाब देखने को मिल जाती है। प्रत्याशी इस एक साल के कार्यकाल के लिए अपनी अच्छी खासी पूंजी झोंक देते हैं। बस कैसे भी जीत जाएं। वैसे तो बार एसोसिएशन में 7 पदों के लिए मतदान होता है। लेकिन, अध्यक्ष और सचिव का पद बार एसोसिएशन में अति महत्वपूर्ण होता है जिसकी सबको चाहत होती है वैसे मान लीजिए जेसे गांव का प्रधान
Bar Association Elections: वोटरों को लुभाने में लगे वकील!
हर तरफ पार्टी गिफ्ट चल रहे है सब अपने अपने वोट बनाने में लगे है। वकील नेता अपने पक्ष में महौल बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं। बस किसी भी तरह जीत का स्वाद चखने को मिल जाए। इसलिए वकील नेता अपने वोटर्स को लुभाने के लिए हर तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं। फिर चाहे शहर में अलग-अलग ठिकानों पर होने वाली पार्टी हो या फिर वोटर्स के लिए गिफ्ट।
Also Read- JNU में किया धरना,तो पड़ेगा जुर्माना भरना!

वोटर भी हुआ चतुर चालाक!
अब देश में हो या प्रदेश में या फिर वकीलों का चुनाव। आज का मतदाता काफी चतुर चालक हो चुका है। इसका उदाहरण इन दिनों बार एसोसिएशन के चुनाव में देखने को मिल रहा है। मतदाता कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जो प्रत्याशी उसके चैंबर में आ रहा है, उसका जवाब बस इतना ही होता है। हां भाई, बिल्कुल आप को देने का मन बन चुका है।
-ग्रेटर नोएडा से संवाददाता साजिद अली की रिपोर्ट.