By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: 2024 Loksabha से पहले मायावती का मास्टर-स्ट्रोक! भतीजे को सौंपी पार्टी की कमान
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > Politics > 2024 Loksabha से पहले मायावती का मास्टर-स्ट्रोक! भतीजे को सौंपी पार्टी की कमान
PoliticsState

2024 Loksabha से पहले मायावती का मास्टर-स्ट्रोक! भतीजे को सौंपी पार्टी की कमान

News Desk
Last updated: 2023/12/13 at 9:20 PM
News Desk
Share
5 Min Read
2024 Loksabha
SHARE

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Loksabha ) अब महज़ 4-5 महीनों की दूरी पर है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियों के लिए कमर कस ली है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बड़ी घोषणा कर दी है। मायावती ने अपने बाद बसपा के उत्तराधिकारी का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक माहौल में सुगबुगाहट बढ़ गयी है।

Contents
मायावती ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान!भतीजे के भरोसे 2024 Loksabha चुनाव !2024 Loksabha चुनाव से पहले सवालों में घिरीं मायावती!भीम आर्मी चीफ ने पुरानी वीडियो दिखा कसा तंज!

मायावती ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान!

लोकसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए बसपा सुप्रीमो ने अपने बाद पार्टी के उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान कर दिया है। ये नाम किसी और का नहीं बल्कि मायावती के भतीजे आकाश आनंद का है। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के हाथों में पार्टी की बागडोर सौंप दी है। आकाश आनंद के नाम की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश और खासकर बसपा में सियासी हलचल काफी बढ़ गयी है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के इस फैसले के बाद अब उनपर कही तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं। जिनमे से मुख्यतः आरोप है परिवारवाद का। राजनीति में परिवारवाद का चलन काफी पुराना है। तमाम राजनीतिक दलों में परिवारवाद के उदहारण मौजूद है। यहाँ तक भी भाजपा भी इस परिवारवाद के तमगे से अछूती नहीं है। बात करें उत्तर प्रदेश में, तो यहाँ परिवारवाद का स्पष्ट उदाहरण है समाजवादी पार्टी। अब इस लिस्ट में मायावती की बसपा भी शामिल हो गयी है।

2024 Loksabha

भतीजे के भरोसे 2024 Loksabha चुनाव !

बसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित करने के साथ ही उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा है। गत विधानसभा चुनाव में बसपा कई सीटें जीत चुकी हैं। लेकिन इस साल पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में हुए चुनावों में बसपा को सफलता नहीं मिली। शायद यही वजह रही होगी की मायावती अब अपने भतीजे पर भरोसा दिखा रही हैं। मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए ये बड़ा कदम उठाया है। हालाँकि अब आकाश आनंद की आगे की राह आसान नहीं होगी। युवा वोटरों को पार्टी के साथ जोड़ने के साथ आकाश के सामने पार्टी के बड़े नेताओं को संगठित रखने की चुनौती है। ये तो जाहिर है की विधान परिषद और विधानसभा में मात्र एक-एक सदस्य के साथ मायावती के सामे पार्टी को टिकाये रखने की बड़ी चुनौती है।

Also Read: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले क्या मोदी देंगे मुसलमानों को सबसे बड़ी सौगात?

2024 Loksabha चुनाव से पहले सवालों में घिरीं मायावती!

अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर मायावती परिवारवाद के सवालों से घिर गयी है। मायावती के ऐलान पर भाजपा ने काफी कटाक्ष किया है। बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने, ‘कहा कि बहुजन समाज पार्टी जो मान्यवर कांशीराम ने एक मिशन के रूप में शुरू की थी। वो कमीशन में बदली और अब पूरी तरह से परिवारवाद में डूब गई और यहीं कारण भी है कि बहुजन समाज पार्टी की हालत लगातार खस्ता हुई है। पार्टी के संस्थापक सदस्य एक-एक करके पार्टी को छोड़कर चले गए और आज बहुजन समाज पार्टी ने जिस तरह से उत्तराधिकारी घोषित किया है, स्पष्ट है कि बसपा अब पूरी तरह से समाप्त होने वाली है।’

"मान्यवर काशीराम जी ने जब इस पार्टी की नींव 14 अप्रैल 1984 को रखी थी तो उन्होंने फैसला किया था कि यदि मुझे निस्वार्थ भाव से राजनीति में कुछ करना है तो अपने परिवार और रिश्ते-नातों को राजनीति से दूर रखना होगा। इसी प्रकार मैंने भी मान्यवर कांशीराम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर यह फैसला… pic.twitter.com/X6tWWvN35N

— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) December 11, 2023

भीम आर्मी चीफ ने पुरानी वीडियो दिखा कसा तंज!

मायावती के फैसले पर तमाम राजनीतिक दलों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद मायवती का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मायावती कहती है “मान्यवर काशीराम जी ने जब इस पार्टी की नींव 14 अप्रैल 1984 को रखी थी तो उन्होंने फैसला किया था कि यदि मुझे निस्वार्थ भाव से राजनीति में कुछ करना है तो अपने परिवार और रिश्ते-नातों को राजनीति से दूर रखना होगा। इसी प्रकार मैंने भी मान्यवर कांशीराम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर यह फैसला लिया कि जब तक मैं जिंदा रहूंगी और राजनीति करती रहूंगी तब तक मैं अपने रिश्ते-नातों, भाई-बहनों को राजनीति से दूर रखूंगी।” हालांकि अपने ऊपर हो रहे प्रहार पर मायावती ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अब देखना ये होगा की मायावती अपने विरोधियों को क्या जवाब देती हैं।

You Might Also Like

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP की सक्रियता, अदिति सिंह से योगी की मुलाकात; संजय निषाद से मिले विनोद तावड़े

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

किसान रेल रोको आंदोलन से पंजाब में रेल यातायात प्रभावित, 5 जिलों में ट्रैक पर डटे किसान

शादी से इनकार पर छात्रा पर जानलेवा हमला, पहले पिस्टल से फायर फिर चाकू से वार

TAGGED: bsp, bsp chief mayawati, bsp leader mayavati, bsp mayawati news, bsp mayawati today news, Loksabha 2024, Loksabha 2024 dates, Loksabha 2024 election, Loksabha 2024 election dates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article Bar Association Elections updates, surajpur court Bar Association चुनाव का बजा बिगुल! सूरजपुर कोर्ट में बढ़ी हलचल…
Next Article CM Yogi नए साल से पहले CM Yogi का गोरखपुर को बड़ा तोहफ़ा! जानें क्या है सौगात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

DUSU चुनाव परिणाम - ABVP की जीत, निर्दलीय उपाध्यक्ष
DUSU चुनाव परिणाम: तीन पदों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष सीट पर निर्दलीय ने चौंकाया
Delhi News 19/09/2026
गिग इकॉनमी नौकरियां - त्योहारी सीजन में बढ़ती हायरिंग
गिग इकॉनमी नौकरियां: त्योहारी सीजन में देशभर में खुलेंगे लाखों रोजगार के दरवाजे
NATIONAL 19/09/2026
गुरुग्राम थार कैब टक्कर - नशे में चालक ने बार-बार मारी टक्कर
गुरुग्राम थार कैब टक्कर: सड़क पर मचा तांडव, नशे में चालक ने बार-बार कुचली गाड़ी
Haryana 19/09/2026
दिशा सालियान केस - आदित्य ठाकरे को भेजा गया मानहानि नोटिस
दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस
State 19/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?