Raipur, Chhattisgarh: हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का एक पक्का आवास हो, पक्की छत हो, जिसमें वह सपरिवार अपना जीवन यापन कर सके। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस दिशा में बेहतर ढंग से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में जरुरतमंदों के लिए पीएम आवास योजना के तहत पहली प्राथमिकता के साथ आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके परिणाम स्वरुप पूरे प्रदेश में तेजी से पीएम आवास शहरी एवं ग्रामीण का निर्माण कार्य जारी है। जशपुर जिले में भी पीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के तहत हजारों लाभार्थियों को बकाया किस्त जारी होने के बाद अब अधिकांश लोगों का मकान पूर्ण हो गया है।

जशपुर में अब तक 52 हजार 282 आवास निर्माण कार्य पूर्ण!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के आवास निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। हितग्राहियों को आवास निर्माण की जियो टैगिंग के अनुरूप लगातार राशि प्रदान की जा रही है। योजना से हर गरीब की पक्के मकान की आस पूरी हो रही है। इस योजना के तहत ऐसे लोगों को पक्के मकान की सौगात मिल रही है, जिनके लिए पक्का घर बना पाना काफी मुश्किल था।
Chhattisgarh में खुद के पक्के मकान का सपना हो रहा है पूरा!
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों के लिए 18 लाख घरों को मंजूरी दी गई है। साथ ही आवश्यक धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया था । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 61784 हजार प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति मिली है जिसमे हजार 52282 मकान पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंप दिया गया है तथा बाकी बचे मकानों को शासन के निर्देशानुसार जल्द पूरा किया जा रहा है।
Also Read: स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की सीधी भर्ती: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल