देश में एक बार फ़िर से Covid-19 का खतरा मंडराता नज़र आ रहा है। केरल (Kerela) में कोरोना वायरस(Corona Virus) के नए वैरिएंट JN.1 का मामला सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर आंकड़े जारी किये गए है। आंकड़ों के अनुसार, केरल में सक्रिय कोविड-19 के मामले सोमवार को 111 बढ़कर 1,634 हो गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश के सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है। इसके साथ ही अलर्ट पर रहने और स्थिति पर लगातार नज़र बनाये रखने के लिए भी कहा गया है।
Covid-19 का नया वैरिएंट आया सामने!
आपको बता दें की कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 का पहला मामला आठ दिसंबर को केरल में सामने आया था। 79 साल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थि जिसके बाद उनमें इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के हल्के लक्षण दिखे थे। हालांकि बाद में वह कोविड-19 से ठीक हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है। गौरतलब है की सर्दी के मौसम में विशेष रूप से दक्षिणी क्षेत्र में कोविड-19 मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद, डॉक्टर इस बात पर जोर देते हैं कि घबराने की कोई बात नहीं है। केरल देश में सबसे अधिक दैनिक और सक्रिय मामले दर्ज किया गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो एक ही दिन में करीब 11,700 से अधिक लोगों ने बुखार के लिए अस्पताल में जांच करवाया है। जिसके परिणामस्वरूप 170 से अधिक लोगों को भर्ती किया गया। बुखार के लक्षणों के बाद चिंताएं उत्पन्न होती हैं, जिनमें लंबे समय तक खांसी, बलगम निकलना और घरघराहट शामिल है।
Also Read: Jewar Airport कब बनकर होगा तैयार? कमर्शियल संचालन का समय हुआ घोषित!
केरल में बढ़ते मामलों से कर्नाटक में अलर्ट!
बीते सप्ताह केरल में चार मौतों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते हीपड़ोसी राज्य कर्नाटक ने सोमवार को 60 साल से अधिक उम्र से ज़्यादा विशेषतः जिनमें खांसी, कफ और बुखार के लक्षणों हो उन्हें फेस मास्क पहनने के लिए कहा है।कर्नाटक के स्वास्थ मंत्री दिनेश गुंडू राव द्वारा अधिकारियों को लक्षणों और संदिग्ध मामलों वाले लोगों के परीक्षण बढ़ाने और सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा है की “किसी को चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। हमने परसों एक बैठक की। डॉ. (के) रवि की अध्यक्षता में हमारी तकनीकी सलाहकार समिति की कल बैठक हुई और हमारे अधिकारियों और विशेषज्ञों के बीच उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई।’