By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: Jewar Airport कब बनकर होगा तैयार? कमर्शियल संचालन का समय हुआ घोषित!
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > State > Jewar Airport कब बनकर होगा तैयार? कमर्शियल संचालन का समय हुआ घोषित!
State

Jewar Airport कब बनकर होगा तैयार? कमर्शियल संचालन का समय हुआ घोषित!

News Desk
Last updated: 2023/12/16 at 7:46 PM
News Desk
Share
4 Min Read
Jewar Airport
SHARE

Jewar Airport को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है। ये अपडेट है एयरपोर्ट के कमर्शियल संचालन से जुड़ी। 15 दिसंबर को जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुआयना किया गया है। ये इंस्पेक्शन प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा किया गया। इसके  बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट पर ही जॉइंट कोऑर्डिनेशन कमिटी की पांचवीं बैठक की गयी। इस बैठक में मुख्य सचिव ने कार्यगति को बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही एयरपोर्ट के कमर्शियल संचालन के समय की घोषणा भी की गयी है।

Contents
मुख्य सचिव ने किया Jewar Airport का इंस्पेक्शन!NIAL ने नवंबर में की थी ऑनलाइन समीक्षा!

मुख्य सचिव ने किया Jewar Airport का इंस्पेक्शन!

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा डेवलपर्स को महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण को सितंबर 2024 तक समय पर पूरा करने के लिए कहा। गौतम बौद्ध नगर जिले के दौरे पर आए मुख्य सचिव ने एक प्रमुख इंटरचेंज रोड की आधारशिला भी रखी, जो नोएडा हवाई अड्डे के पास यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जंक्शन पर बनेगी। बताते चलें की इस इंटरचेंज पर 122 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर से हवाई अड्डे तक पहुंचने वाले यात्रियों के अलावा आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और हाथरस से मेरठ और गाजियाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।

Jewar Airport

 

मुख्य सचिव ने जेवर में हवाईअड्डा स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन, सीओओ किरण जैन, गौतम बौद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह, ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया सहित अन्य लोगों के साथ बैठक की। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ एक इंटरचेंज की आधारशिला भी रखी। इस आधारशिला में यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जंक्शन पर चार लूप, चार रैंप और चार अतिरिक्त रैंप का निर्माण शामिल होगा।

Also Read: चीफ सेक्रेटरी ने बेटे की कंपनी को पहुंचाया 850 करोड़ का लाभ!

NIAL ने नवंबर में की थी ऑनलाइन समीक्षा!

हवाईअड्डे के विकास को विनियमित और निगरानी करने के लिए गठित उत्तर प्रदेश सरकार की संस्था एनआईएएल ने पिछले महीने एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सूचित किया था कि रनवे और एटीसी टावर दिसंबर, 2023 के अंत में हवाईअड्डा प्राधिकरण को सौंप दिया जाएगा। साथ ही फरवरी, 2024 के अंत तक परीक्षण उड़ानें शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

 

एनआईएएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण वीर सिंह ने कहा था की “हमने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सूचित कर दिया है कि परियोजना पर काम तेजी से किया जाएगा और इसे निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूरा किया जाएगा। हमने साइट पर चल रहे काम के बारे में एक प्रस्तुति दी और मंत्रालय के अधिकारी परियोजना की प्रगति से संतुष्ट थे। हमने अधिकारियों को यह भी सूचित किया कि हम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे सहित अन्य महत्वपूर्ण लिंक और परिवहन के साधनों से नोएडा हवाई अड्डे को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।”

You Might Also Like

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे के दरवाजे तक पहुंचा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या: सीएम भगवंत मान ने परिवार को दी 2 करोड़ की मदद

किसान रेल रोको आंदोलन से पंजाब में रेल यातायात प्रभावित, 5 जिलों में ट्रैक पर डटे किसान

शादी से इनकार पर छात्रा पर जानलेवा हमला, पहले पिस्टल से फायर फिर चाकू से वार

TAGGED: Jewar Airport, Jewar Airport news, Jewar Airport opening date, Jewar Airport updates, uttar pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article Rohit Sharma, Mumbai Indians , IPL Rohit Sharma की कप्तानी जाने पर ट्रेंड करने लगा #ShameOnMI ! प्रशंसकों में दिख रहा भारी आक्रोश…
Next Article Covid-19 Covid-19 ने फिर दी दस्तक! इस राज्य में जारी हुआ अलर्ट…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

गाजियाबाद स्विगी फ्रॉड मामला - दो रेस्टोरेंट संचालकों पर FIR
गाजियाबाद स्विगी फ्रॉड मामला: खुद के रेस्टोरेंट पर खुद मंगाया ऑर्डर, 22 लाख की ठगी का शक
Ghaziabad News 19/09/2026
अहमदाबाद दहेज मामला - प्रिंसिपल पति पर पत्नी की FIR
अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप
State 19/09/2026
DUSU चुनाव परिणाम - ABVP की जीत, निर्दलीय उपाध्यक्ष
DUSU चुनाव परिणाम: तीन पदों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष सीट पर निर्दलीय ने चौंकाया
Delhi News 19/09/2026
गिग इकॉनमी नौकरियां - त्योहारी सीजन में बढ़ती हायरिंग
गिग इकॉनमी नौकरियां: त्योहारी सीजन में देशभर में खुलेंगे लाखों रोजगार के दरवाजे
NATIONAL 19/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?