भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पहले फेज के मतदान के बाद ममता बनर्जी औऱ TMC पर जमकर हमला बोला और कहा कि, आम लोगों ने बूथ पर जाकर गुस्से का इज़हार किया है. आम जनता कष्ट में है, जिस तरह ममता बनर्जी की सरकार रोहिंग्या, घुसपैठिए, बांग्लादेशियों को प्रश्रय दे रही है. चाहे बंगाल हो, तमिलनाडु हो, आम जनता बहुत गुस्से में है. उन्होंने दावा किया कि, TMC जाने वाली है और कहा कि, जिस दिन नतीजें आएंगे ममता बनर्जी, TMC जाने वाली है.
मतदाताओं ने किया बंपर मतदान
बता दें कि, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग हुई. बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.72% मतदान हुआ. वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.14% वोटिंग हुई. बंगाल में विधानसभा के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा दावा किया कि जबसे वे राजनीति में आए हैं, पिछले 50 साल में ये पहला चुनाव ऐसा है, जिसमें यहां कम से कम हिंसा हुई है.
पीएम ने इसका श्रेय चुनाव आयोग को देते हुए कहा कि उन्होंने फिर से एक बार बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की प्रतिष्ठा स्थापित की है. नदिया जिले के कृष्णानगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि चुनाव में न्यूनतम ङ्क्षहसा और मतदान के आंकड़े सिद्ध करते हैं कि बंगाल से अब भय जा रहा है और भरोसा आ रहा है.
पीएम ने कहा कि, वरना पहले चुनाव के दौरान हर हफ्ते यहां किसी न किसी को फांसी पर लटका दिया जाता था और बोल देते थे कि आत्महत्या कर ली. एक प्रकार से गुंडाराज चलता था।