मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार लगातार किसानों के उत्पादन के काम में लगी हुई है। इस साल बहुत बंपर उत्पादन हुआ है… हमारे यहां उत्पादन करीब डबल हुआ है। वैश्विक स्थिति चुनौतीपूर्ण है। आज गेहूं के निर्यात पर भी संकट है… आज करीब 22 लाख मेट्रिक टन का नया ऑर्डर मिला है… यह किसान हितैषी सरकार है। हम अपने किसानों के साथ हैं… मैं अपनी ओर से अपील करना चाहता हूं कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। किसानों के साथ सरकार खड़ी है…”
‘4 गुना मुआवजा’
वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के नरयावाली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब राज्य में किसी भी परियोजना के लिए किसानों की अधिग्रहित जमीन पर बाजार गाइडलाइन का 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस योजना से क्षेत्र की एक-एक इंच जमीन सिंचित होगी।
उन्होंने कहा कि, किसानों को मात्र 5 रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 240 करोड़ रुपये की संशोधित राशि की स्वीकृति भी प्रदान की। सरकार 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदेगी वैश्विक कारणों से आए बारदाने के संकट को जल्द सुलझाया जाएगा। प्रदेश में बंपर पैदावार को देखते हुए केंद्र से खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों का दाना-दाना सरकार खरीदेगी।