गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) कल यानी 15 दिसंबर को गोरखपुर को बड़ी सौगात देने वाले हैं। ये सौगात जिले के साथ समस्त उत्तर प्रदेश के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। बता दें की कल सीएम योगी गोरखपुर में दो बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। आइए बताते हैं आपको की क्या है सीएम योगी का गोरखपुर को न्यू ईयर गिफ्ट।

गोरखपुर में CM Yogi करेंगे उद्घाटन!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में दो बड़ी और अहम परियोजनाओं का उद्घाटन। सीएम योगी 15 दिसंबर यानी कल रामगढ़ ताल में क्वीन लेक क्रूज का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ ही रामगढ ताल के ठीक सामने बने बहुसितारा होटल कोर्टयार्ड मैरियट का उद्घाटन भी करेंगे। इन सौगातों पर हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल का कहना है कि ये दोनों उपहार गोरखपुर में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई ऊंचाई देंगे। आपको बता दें की पिछले महीने क्रूज़ को रामगढ ताल में ट्रायल के लिए उतारा गया था। अब ट्रायल पीरियड के पूरा होने के बाद इसे पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। बता दें की यह क्रूज लग्जरी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
Also Read: 2024 Loksabha से पहले मायावती का मास्टर-स्ट्रोक! भतीजे को सौंपी पार्टी की कमान

बहुसितारे होटल का भी करेंगे उद्घाटन!
रामगढ़ ताल में क्रूज़ के शुभारम्भ करने के साथ ही सीएम योगी ताल के ठीक सामने बने बहुसितारे होटल का भी उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है की मैरियट होटल, होटल इंडस्ट्री का अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है। इसे गोरखपुर में रामगढ़ताल के सामने करीब 7.5 एकड़ में विकसित किया गया है। इस होटल होटल में विश्वस्तरीय रूम और डाइनिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसी के साथ यहाँ फिटनेस सेंटर, स्पा आदि की सेवा भी मिलेगी।