By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: मायावती का बड़ा बयान: आरक्षण विरोधियों को संरक्षण न दें सरकारें, सस्ती राजनीति से बचने की दी नसीहत
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > Politics > मायावती का बड़ा बयान: आरक्षण विरोधियों को संरक्षण न दें सरकारें, सस्ती राजनीति से बचने की दी नसीहत
Politics

मायावती का बड़ा बयान: आरक्षण विरोधियों को संरक्षण न दें सरकारें, सस्ती राजनीति से बचने की दी नसीहत

Meena Chauhan
Last updated: 2026/08/23 at 10:52 AM
Meena Chauhan
Share
3 Min Read
मायावती आरक्षण विरोधी बयान
मायावती आरक्षण विरोधी बयान
SHARE

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए आरक्षण विरोधी प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस प्रदर्शन में एससी, एसटी और ओबीसी समाज को संविधान से मिले आरक्षण का विरोध किया गया था, वहीं कुछ लोगों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग भी उठाई थी। मायावती ने इन दोनों मुद्दों पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि आरक्षण के मामले में ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया जाना चाहिए, जिससे समतामूलक और सम्मानित समाज बनाने की संवैधानिक कोशिशों को नुकसान पहुंचे।

Contents
आंबेडकर के हवाले से दी नसीहतआर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को बताया गलत रास्तासरकारी तंत्र पर जातिवाद का आरोप

आंबेडकर के हवाले से दी नसीहत

बसपा प्रमुख ने कहा कि सदियों से जातिगत भेदभाव झेल चुके एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था खास तौर पर की गई है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि जातिवाद को त्यागना ही असली देशभक्ति है, इसलिए लोगों को सही मायने में देशभक्ति निभानी चाहिए, न कि जातिगत नफरत फैलानी चाहिए।

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को बताया गलत रास्ता

मायावती ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण मांगने के बजाय सरकारों को गरीबी दूर करने वाली मौजूदा योजनाओं को ठीक ढंग से लागू करने पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक केंद्र और राज्य सरकारें हर साल गरीबी उन्मूलन पर भारी-भरकम बजट खर्च करती हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और प्रशासनिक खामियों के चलते इसका पूरा फायदा जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाता। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक आधार पर लागू आरक्षण व्यवस्था से गरीब सवर्ण परिवारों को भी अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा, और इसमें कहीं न कहीं छलावा ही ज्यादा नजर आ रहा है।

सरकारी तंत्र पर जातिवाद का आरोप

बसपा सुप्रीमो ने सरकारी व्यवस्था पर भी सीधा हमला बोला। उनका कहना है कि भ्रष्ट और जातिवादी मानसिकता वाले प्रशासनिक तंत्र ने आरक्षण से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों को जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू ही नहीं होने दिया। यही वजह है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोग गरीबी, जातीय द्वेष, शोषण, अत्याचार और भेदभाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

You Might Also Like

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे CM? JDU नेता के बयान से बढ़ी चर्चा

UP Politics: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, ‘भाग जाओ पाकिस्तान’ वाला तंज

‘छात्रों की गूंज’ में राहुल गांधी से मिलेंगे छात्र, पुणे पुलिस ने लगाईं 30 शर्तें

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह और रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के धरने को बताया राजनीतिक स्टंट, कांग्रेस नेता पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े

संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित साहिल के साथ मांगी FIR, पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

TAGGED: आरक्षण विवाद, आर्थिक आधार आरक्षण, एससी एसटी ओबीसी आरक्षण, जंतर-मंतर प्रदर्शन, बसपा सुप्रीमो, बीआर आंबेडकर, मायावती, यूपी राजनीति हिंदी न्यूज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को बड़ी सौगात, UPSRTC बसों में मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा
Next Article बांग्लादेश हिंदू परिवार हत्या रंगपुर बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या से हड़कंप: छत पर पिता, सीढ़ियों पर मां-बेटी, बेड के नीचे मिला मासूम बेटे का शव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

Bihar Politics
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे CM? JDU नेता के बयान से बढ़ी चर्चा
Politics 23/08/2026
Imran Khan Health
Imran Khan Health: गावस्कर-कपिल देव समेत 22 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान PM को लिखी चिट्ठी, रखीं 3 मांगें
International 23/08/2026
गोबर से बनी राखी ज्वैलरी के अलग-अलग डिजाइन
Raksha Bandhan 2026: सोना-चांदी नहीं, इस बार गोबर से बनी राखी-ज्वैलरी की धूम
धर्म 23/08/2026
अलवर स्कूल प्रिंसिपल निलंबित होने की जानकारी
अलवर: छात्राओं संग पिकनिक के दौरान वायरल हुआ वीडियो, प्रिंसिपल निलंबित
State 23/08/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?