गुरूवार, 4 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) और साउथ के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति(Vijay Sethupathi) की अपकमिंग फिल्म “Merry Christmas” के प्रेस कॉन्फ्रेंस को आयोजित किया गया। इस प्रेस कांफ्रेंस में कैटरीना कैफ को अपने को-स्टार, एक्टर विजय सेतुपति से सराहना मिली। आइये बताते हैं आपको की कैसे विजय अपनी को-स्टार की प्रशंसा करते नहीं थके।
कैटरीना कैफ के कायल हुए विजय सेतुपति!
आपको बता दें की विजय सेतुपति ने फिल्म सेट पर कैफ की शानदार एक्टिंग को खूब सराहा। यही नहीं उन्होंने कैटरीना कैफ के बेहतरीन प्रोफेशनलिज्म के लिए जमकर कैटरीना की तारीफ़ की। उन्होंने कहा, मैं कैटरीना के डेडिकेशन और हार्डवर्क से दंग था। वह एक प्रोफेशनल और एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनके साथ काम करना ,मेरे लिए खुशी की बात थी।

यही नहीं कैटरीना कैफ ने भी अपने को-स्टार और फिल्म के निर्देशक की जमकर तारीफ करती नवर आयी। उन्होंने कहा की,”मेरे लिए इस फिल्म के बारे में सब कुछ, मैं श्रीराम सर और विजय सर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित था और जैसे ही हम एक कमरे में एक साथ आए, मुझे लगता है कि हर कोई अपने जैसे ही आया और हम तुरंत जुड़ने में सक्षम हो गए। जिस मिनट विजय सर मैंने उस दृश्य के बारे में बोलना शुरू किया, यह दिलचस्प था, मैंने बस यही सोचा कि यह वह व्यक्ति है जो चीजों का इतने अनोखे तरीके से उपयोग करता है और श्रीराम सर जो कुछ भी करते हैं उस पर उनका दृष्टिकोण बहुत अनोखा है।”
Also Read: Manoj Bajpayee अभिनय से लेंगे संन्यास? सोशल मीडिया पर किया पोस्ट…
#MerryChristmas in cinemas on Jan 12 🎄(Tamil/Hindi)#SriramRaghavan @TipsFilmsInd #MatchboxPictures @RameshTaurani #SanjayRoutray #JayaTaurani #KewalGarg @VijaySethuOffl #KatrinaKaif @realradikaa #KavinBabu #Shanmugaraja #AshwiniKalsekar #RajeshWilliams #RadhikaApte @SGayathrie… pic.twitter.com/h28iAy14ff
— VijaySethupathi (@VijaySethuOffl) January 5, 2024
12 जनवरी को रिलीज़ होगी Merry Christmas!
कॉन्फ्रेंस में लीड एक्टर्स के बीच केमिस्ट्री को हाईलाइट करते हुए रोमांटिक ट्रैक “नज़र तेरी तूफ़ान” सॉन्ग रिलीज़ किया गया। मशहूर कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती और लिरिसिस्ट वरुण ग्रोवर द्वारा कंपोज यह गाना, सिंगर पापोन ने गाया है। कैटरीना की तमिल डेब्यू के लिए मशहूर यह फिल्म डायरेक्टर श्रीराम राघवन और कंपोजर प्रीतम का भी तमिल डेब्यू है। श्रीराम राघवन(Sriram Raghavan) द्वारा निर्देशित “मेरी क्रिसमस” 12 जनवरी, 2024 को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज़ होगी। हिंदी वर्जन में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा काज़मी, टीनू आनंद, अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस बीच, तमिल वर्जन में कैटरीना और विजय सेतुपति के अलावा राधिका सरथकुमार, गायत्री, शनमुगराजन, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स के साथ एक शानदार कलाकारों की टुकड़ी दिखाई गई है, जो एक डायनामिक ऑन-स्क्रीन मूवी साबित होने वाली है।