बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर आये दिन कोई न कोई कंट्रोवर्सी होती रहती है। फिल्मों पर जनता या किसी राजनेता द्वारा पुलिस केस दर्ज़ कराये जाने के मामले भी अब काफी आम बात है। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री नयनतारा(Nayanthara) की फिल्म ‘अन्नपूर्णानि'(Annapoorani) पर भी पुलिस किया केस दर्ज किया गया है। पिछले साल दिसंबर में रिलीज़ हुई ये फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। आइये बताते हैं आपको की क्यों साउथ की ये पॉपुलर फिल्म बीते दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है।

‘Annapoorani में धार्मिक भावनाओं को किया गया आहत’
नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरो प लगा है। आपको बता दें की महाराष्ट्र की शिवसेना के पूर्व नेता रमेश सोलंकी ने फिल्म के निर्माताओं पर हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की वजह से पुलिस शिकायत दर्ज़ कराई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। छह जनवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट रमेश सोलंकी ने फिल्म को ‘हिंदू विरोधी’ बताया।
I have filed complain against #AntiHinduZee and #AntiHinduNetflix
At a time when the whole world is rejoicing in anticipation of the Pran Pratishtha of Bhagwan Shri Ram Mandir, this anti-Hindu film Annapoorani has been released on Netflix, produced by Zee Studios, Naad Sstudios… pic.twitter.com/zM0drX4LMR
— Ramesh Solanki🇮🇳 (@Rajput_Ramesh) January 6, 2024
अपनी शिकायत की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘नेटफ्लिक्स इंडिया और जी स्टूडियोज ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर यह फिल्म बनाई है और प्राण प्रतिष्ठा के आसपास इसे रिलीज किया है। मैं मुंबई पुलिस, मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए इन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें।’ उन्होंने ‘अन्नपूर्णानी’ के निर्देशक नीलेश कृष्णा, अभिनेत्री नयनतारा, निर्माता जतिन सेठी, आर रवींद्रन और पुनीत गोयनका, जी स्टूडियो के मुख्य व्यवसाय अधिकारी शारिक पटेल और नेटफ्लिक्स इंडिया हेड मोनिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, अब तक निर्माताओं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
WATCH-
Nayanthara की फिल्म में हुआ श्री राम का अपमान?
बताते चलें की फिल्म पर दर्ज़ एफआईआर में तर्क दिया गया है कि फिल्म ‘लव जिहाद’ का प्रचार करती है।वजह है अन्नपूर्णानी और फरहान से जुड़े रोमांटिक सबप्लॉट। इसके साथ शिकायत के अनुसार, फरहान का चरित्र कथित तौर पर वाल्मिकी रामायण को विकृत करते हुए बताता है कि भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता ने अपने निर्वासन के दौरान मांस खाया था। इसी वजह से इस फिल्म पर प्रभु श्री राम के बारे में भ्रम फैलाने और उनका अपमान करने का आरो प लगाया गया है।
Also Read: Merry Christmas: विजय सेतुपति हुए कैटरीना कैफ के कायल! प्रेस मीट में जमकर की सराहना