केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, “मुझे दुख है कि भगवती अस्पताल जो काफी समय पहले तैयार होकर शुरू हो जाना चाहिए था, जो मुझे अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है… बिना किसी भेदभाव के सभी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले ऐसी हमारी तैयारी है… हमारी कोशिश है कि इस क्षेत्र में जो प्रसूति अस्पताल को भी अपग्रेड किया जाए।”
ममता सरकार पर बरसते हुए उन्होंने आगे कहा, “ममता बनर्जी जो घुसपैठियों के जरिए चुनाव जीता करती थी, वह इस बार नियंत्रण में है। SIR के कारण जो मृत वोटरों के नाम कटे हैं, उससे जो बोगस वोटिंग होती थी वह खत्म होगी। तमिलनाडु में भी SIR के कारण शुद्ध रूप से चुनाव हो रहा है। दोनों जगह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार बनेगी।”
वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई है, पर मिर्ची टीएमसी को लग रही है. असल में अभी हाल ही में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खाई थी, जो चर्चा का विषय बन गई थी. इसी पर सीएम ममता ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘यह कोरा नाटक था, झालमुड़ी की दुकान में माइक लगा दिया, फिर एसपीजी से झालमुड़ी बनवाई ताकि एक ड्रामा रचा जा सके!
पीएम ने कहा कि, कभी चुनाव के समय वह गुफा में चले जाते हैं, कभी खुद को चायवाला बताते हैं! उन्होंने 10 रुपये निकालकर झालमुड़ी खाई, जरा सोचिए. वह झालमुड़ी पहले से ही उनके लिए तैयार की गई थी. अगर ऐसा नहीं था, तो दुकान के अंदर कैमरा क्यों लगाया गया था? उनसे पूछिए. सब ड्रामा है!’ चार मई को मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी.
पीएम मोदी ने कहा कि, राज्य में पहले चरण की वोटिंग चल रही है और वह सभी मतदाताओं का अभिनंदन करते हैं. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में यह पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा काफी कम देखने को मिली है. उन्होंने इसे चुनाव आयोग की बड़ी सफलता बताया.
‘झालमुरी’ को लेकर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि 4 मई को बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया जाएगा, जिसमें मिठाई भी बांटी जाएगी और झालमुरी भी. उन्होंने कहा कि “मैंने सुना है कि झालमुरी ने कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है. मैंने झालमुरी खाई है, लेकिन ‘झाल’ टीएमसी को लगा है.”