By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: ‘..लेकिन गुंडों से डरते हैं..’, अमित शाह ने TMC पर बोला हमला
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > NATIONAL > ‘..लेकिन गुंडों से डरते हैं..’, अमित शाह ने TMC पर बोला हमला
NATIONALPolitics

‘..लेकिन गुंडों से डरते हैं..’, अमित शाह ने TMC पर बोला हमला

Geta
Last updated: 2026/04/23 at 7:15 AM
Geta
Share
3 Min Read
SHARE

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के पुरसुराह में जनसभा की है। इस दौरान चुनाव में हिंसा के डर पर अमित शाह ने कहा कि, कुछ लोगों ने उन्हें बताया है कि वे वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं। इस पर शाह ने जनता से कहा कि आप बिल्कुल मत डरिए। उन्होंने टीएमसी के गुंडों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि 29 तारीख को वे अपने घरों से बाहर न निकलें, वरना 5 तारीख के बाद सबको सीधा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकारों को सिंडिकेट के हवाले करने वाला यह ‘जंगल राज’ 4 मई को खत्म होने जा रहा है।

‘पहले चरण में बहुत शांति से मतदान’

उन्होंने कहा कि पहले चरण में बहुत शांति से मतदान हुआ है और किसी भी गुंडे की हिम्मत नहीं हुई कि वह मतदाताओं को उंगली भी लगा सके। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े चार बजे तक 80 प्रतिशत से ज्यादा बंपर वोटिंग हो चुकी थी। भारी मतदान की तरफ इशारा करते हुए अमित शाह ने यह दावा किया है कि पहले चरण के चुनाव में ही दीदी का पूरी तरह से सूपड़ा साफ होने वाला है।

उन्होंने राज्य की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो एक-एक घुसपैठिए को बंगाल से बाहर निकाल दिया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल के हर कोने में टीएमसी सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। जनता अब इस सरकार से पूरी तरह परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है।

अमित शाह ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ यह गुस्सा आने वाले चुनाव के नतीजों में साफ दिखाई देगा और जनता सिर्फ कमल खिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि यहां से घुसपैठियों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है। शाह ने आरोप लगाया कि जब मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाए जाते हैं, तो दीदी को बहुत तकलीफ होती है। उन्होंने जनता से अपील की कि 5 तारीख को भाजपा की सरकार बना दें। सरकार बनते ही पूरे बंगाल से चुन-चुन कर एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकाल दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में आलू उगाने वाले किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार ने आलू के निर्यात पर भी रोक लगा दी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है और सरकार पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है। भाजपा की सरकार बनने पर वह आलू किसानों का पूरा साथ देगी और उनके आलू के निर्यात में हर संभव मदद करेगी।

 

 

You Might Also Like

ओवैसी ने जयंत चौधरी का किया बचाव, मायावती की तारीफ; BJP पर बोले- हमसे बात करो

गिग इकॉनमी नौकरियां: त्योहारी सीजन में देशभर में खुलेंगे लाखों रोजगार के दरवाजे

यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP की सक्रियता, अदिति सिंह से योगी की मुलाकात; संजय निषाद से मिले विनोद तावड़े

ममता बनर्जी टीएमसी सिंबल विवाद पर भड़कीं, बीजेपी पर बोला हमला

पीएम मोदी जन्मदिन कार्यक्रम: रुद्राभिषेक से बाइक रैली तक, देशभर में उत्सव की धूम

TAGGED: amit shah, Bengal chunav, Mamata Benerjee, tmc

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article अमित शाह ने बंगाल के पुरसुराह में की जनसभा, किया बड़ा दावा
Next Article ‘4 मई को मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी..’, TMC पर पीएम मोदी का तंज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

दिल्ली में बनकर तैयार बारापुला फेज-3 कॉरिडोर की तस्वीर
10 साल का इंतजार खत्म, दिल्ली में बारापुला फेज-3 बनकर तैयार, मिलेगी सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी
Delhi News 20/09/2026
महिपालपुर जलभराव मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई की तस्वीर
महिपालपुर जलभराव पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कागजी कार्रवाई से नाराज कोर्ट ने एजेंसियों को लगाई फटकार
Delhi News 20/09/2026
यूपी में सोलर बिजली की पी2पी एनर्जी ट्रेडिंग व्यवस्था दर्शाती तस्वीर
यूपी में सोलर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब पड़ोसी को सीधे बेच सकेंगे अतिरिक्त बिजली
Uttar Pradesh 20/09/2026
साहिबाबाद फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग की तस्वीर
साहिबाबाद में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी
Ghaziabad News 20/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?