शराब नीति घोटाला से जुड़े मामले में मनी लांड्रिंग केस में ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथा नोटिस जारी कर गुरुवार को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था l परंतु मुख्यमंत्री केजरीवाल के तीन दिन के गोवा दौरे को देखकर लगता नहीं कि वह आज भी ED कार्यालय में पेश होंगे , सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार से तीन दिन के गोवा दौरे पर है जिसको देखकर लगता है कि इस बार भी वह एड के समक्ष पेश नहीं होंगे l
ED ने जारी किया था चौथा समन…
अपने पाठकों को बताते चलें आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर एजेंसी पहले तीन बार भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन कर चुकी है,,परंतु वह एक बार भी ED के समक्ष पेश नहीं हुए, एजेंसी ने पिछले हफ्ते चौथी बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेज कर 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था।
ED ने जारी किया था चौथा समन…
आपको बताते चलें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ही कहा था कि वह कानून के मुताबिक जो ठीक होगा , वह वही करेंगे , इसी को देखकर संभावना लगाई जा रही है कि वह चौथी बार भी प्रवर्तन निदेशालय के समन को दरकिनार कर अपना लिखित जवाब एजेंसी को भेज सकते हैं ।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय ED को भेजा पत्र, 20 जनवरी को सीएम आवास पर आकर कर सकते हैं पूछताछ…https://tv7bharat.tv/ed-got-letter-for-cm-hemant-soren/