दिल्ली की राजनीति में बीजेपी ने एक दावा कर के सियासी माहौल गरमा दिया है. बीजेपी ने दावा किया है कि, केजरीवाल का संबंध लोधी एस्टेट स्थित एक कथित आलीशान संपत्ति से है. भाजपा नेता परवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए. वर्मा ने दावा किया कि केजरीवाल का संबंध लोधी एस्टेट स्थित एक कथित आलीशान संपत्ति से है. इस दौरान उन्होंने कुछ लेआउट प्लान और इंटीरियर डिजाइन से जुड़े दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि इस मकान में आधुनिक और महंगे डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें फोयर, लिविंग रूम, बेडरूम, लाउंज और मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
95 लोधी एस्टेट में एक नए बंगले में रहते हैं केजरीवाल- प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने कहा कि, केजरीवाल ने सरकारी सुविधाओं का उपयोग न करने का वादा किया था. अब वे 95 लोधी एस्टेट में एक नए बंगले में रहते हैं. भाजपा नेता ने दावा किया कि बंगले में निवेश किया गया पैसा सरकारी नहीं, बल्कि निजी है. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल का बेडरूम गोवा के सात सितारा होटल जैसा दिखता है और इसमें कुल पांच बेडरूम हैं.
प्रवेश वर्मा ने यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद केजरीवाल पंजाब चले गए. वहां मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास के आस-पास चार घरों पर केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने कब्जा कर लिया. केजरीवाल ने वहां दूसरा शीशमहल तैयार कर लिया. आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रवेश वर्मा द्वारा जारी सभी तस्वीरें फर्जी हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि ये केजरीवाल के घर की तस्वीरें नहीं हैं. आतिशी ने रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल को अपने घरों को सार्वजनिक रूप से खोलने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल भी अपना घर खोलेंगे और जनता खुद फैसला करेगी.