By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: 2023 Elections: तीन राज्यों में जीती भाजपा का मुख्यमंत्री आखिर कौन? कब होगा शपथ ग्रहण?
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > NATIONAL > 2023 Elections: तीन राज्यों में जीती भाजपा का मुख्यमंत्री आखिर कौन? कब होगा शपथ ग्रहण?
NATIONAL

2023 Elections: तीन राज्यों में जीती भाजपा का मुख्यमंत्री आखिर कौन? कब होगा शपथ ग्रहण?

News Desk
Last updated: 2023/12/07 at 8:45 PM
News Desk
Share
6 Min Read
SHARE

2023 Elections: 2023 के बेहद महत्वपूर्ण पांच राज्यों के चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। ये पांच राज्य रहे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम। इन पांच राज्यों में से भाजपा तीन राज्यों पर अपना परचम लहरा चुकी है। राजस्थान,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बना रही है। हालाँकि अभी तक इन तीन राज्यों में मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय बना हुआ है।

Contents
तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत, शपथ ग्रहण कब?2023 Elections: राजस्थान में कायम रहा राज का रिवाज़!2023 Elections: छत्तीसगढ़ में भी हुआ तख़्तापलट!तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस सरकार!

तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत, शपथ ग्रहण कब?

विधानसभा चुनावों के जनादेश प्रमुख तौर पर भाजपा के नाम ही रहे। पार्टी ने उत्तर भारत के दो सबसे बड़े और प्रमुख राज्यों,मध्यप्रदेश और राजस्थान में जनादेश हासिल किया है। मप्र में तो 160 से अधिक सीट जीत कर भाजपा को ‘प्रचंड बहुमत’ मिला है। जबकि राजस्थान में 110 से अधिक सीटों का स्पष्ट बहुमत कमतर नहीं है। इसे भाजपा के पक्ष में सत्ता की लहर माना जा सकता है, क्योंकि ये जनादेश अनपेक्षित और अप्रत्याशित हैं। यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी, ‘कमल’ और पार्टी काडर के नाम भी रहा, क्योंकि दोनों ही राज्यों में भाजपा ने ‘मुख्यमंत्री का चेहरा’ पेश नहीं किया था।

2023 Elections

2023 Elections: राजस्थान में कायम रहा राज का रिवाज़!

राजस्थान में सत्ता का रिवाज नहीं बदला जा सका और कांग्रेस की ‘गारंटियां’ भी जनता ने खारिज कर दीं। खासकर 50 लाख रुपए की ‘चिरंजीवी’ स्वास्थ्य योजना पर जनता ने भरोसा नहीं किया, क्योंकि राज्य का बजट ही बेहद कम है। तो 8 करोड़ राजस्थान वासियों को मुफ्त इलाज की गारंटी कैसे संभव थी? इसकी तुलना में ‘प्रधानमंत्री की गारंटी’ पर सभी राज्यों की जनता ने भरोसा किया। हालांकि ये तमाम गारंटियां ‘मुफ्तखोरी’ की श्रेणी में ही आती हैं। बौद्धिक विशेषज्ञों की एक जमात ‘मुफ्त की रेवडिय़ों’ को भी उचित मानती है। उसकी दलील है कि सरकार का बुनियादी दायित्व ‘कल्याणकारी योजना’ का है और गरीब आदमी की पहली अपेक्षा सरकार से ही होती है।

क्या बाबा बालकनाथ ही बनेंगे राजस्थान के सीएम, देखिए पूरी वीडियो#Rajasthan #RajasthanCM #RajasthanElectionResult #balaknath #BalaknathjiCMforRajsthan #Balaknath_for_CM #BalaknathYogi #vasundhraraje #Vasundhara https://t.co/J9aj32pvSw

— TV7 Bharat (@Tv7Bharat) December 7, 2023

राजस्थान में ‘सांप्रदायिक रक्तपात’ और ‘सर तन से जुदा..’ सरीखे मुद्दों ने भाजपा के पक्ष में धु्रवीकरण को गति दी और तुष्टिकरण के खिलाफ वोट पड़े। नतीजतन मेवाड़, मारवाड़, जयपुर आदि क्षेत्रों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ का जनादेश सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने माना है कि इतने व्यापक ‘अंडर करंट’ का एहसास भाजपा को भी नहीं था। बहरहाल छत्तीसगढ़ में सत्ता-परिवर्तन हो रहा है और भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है। यह लिखने तक मुख्यमंत्री बघेल और उनके अधिकतर मंत्री चुनाव हार रहे थे। भाजपा को 50 से अधिक सीटें मिल रही हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 46 है। 2018 के जनादेश की तुलना में कांग्रेस ‘आधी’ से भी कम हो गई है। यह बेहद गंभीर पराजय है। जनता के इस मूड को कोई भी ‘एग्जिट पोल’ और विश्लेषण भांप नहीं पाया।

2023 Elections: छत्तीसगढ़ में भी हुआ तख़्तापलट!

गौरतलब है की देश में सबसे ज्यादा आदिवासी छत्तीसगढ़ में रहते हैं और मप्र में इनकी 21 फीसदी आबादी है। दोनों ही राज्यों में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के जनादेश इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि वहां लोकसभा की क्रमश: 29 और 25 सीटें हैं। जनादेश से स्पष्ट है कि 2024 के आम चुनाव की लहर भाजपा के पक्ष में बह रही है। मप्र में बीते 18 साल से भाजपा सत्तारूढ़ है। उसके बावजूद दो-तिहाई बहुमत हासिल हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 60,000 से अधिक वोट से आगे थे। जनादेश से दो निष्कर्ष बिल्कुल स्पष्ट हैं। एक तो सत्ता-विरोधी लहर नहीं थी। दूसरे, जनता भाजपा सरकार की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर आश्वस्त है। राजस्थान, मप्र और छत्तीसगढ़ में करीब 50 फीसदी महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया। कमोबेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 1.31 करोड़ ‘लाडली बहनों’ ने ऐसा जनादेश देकर स्पष्ट कर दिया है कि अब जनाधार किस दिशा में काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के जरिए जो ‘लाभार्थी समूह’ तैयार किया है, वह भी पूरी तरह भाजपा के पक्ष में वोट कर रहा है।

Read More: लालकिेले पर अगले साल हमारी बारी : लालू प्रसाद यादव

तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस सरकार!

बहरहाल कांग्रेस के लिए एकमात्र राजनीतिक सफलता यह रही है कि तेलंगाना में उसकी सरकार बन रही है। वहां चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी ‘बीआरएस’ 10 साल की सत्ता के बाद विदाई लेंगे। जनादेश वहां के मुसलमानों के नाम भी रहा, जिनके करीब 83 फीसदी मतदाताओं ने कांग्रेस को ही वोट दिए। आपको बता दें की कांग्रेस पहली बार तेलंगाना में सरकार बना रही है। कांटे की टक्कर वाले चुनाव में, कांग्रेस ने 64 सीटें जीतकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) को हरा दिया और सत्तारूढ़ पार्टी को 39 सीटों पर छोड़ दिया। इसके साथ ही अब तेलंगाना कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री हैं रेवंत रेड्डी।

-Special Report by Sanjeev Singh

You Might Also Like

नाना पाटेकर निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख, बताया अपूरणीय क्षति

सोशल मीडिया पर कोर्ट की लड़ाई लड़ने पर विजय माल्या को बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार, कहा- इससे आपका ही केस प्रभावित होता है

नगांव उपचुनाव हिंसा: प्रचार के दौरान भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता, गाड़ियों पर पथराव

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

गिग इकॉनमी नौकरियां: त्योहारी सीजन में देशभर में खुलेंगे लाखों रोजगार के दरवाजे

TAGGED: 2023 cg assembly election, 2023 Elections, 2023 Elections result, BJP, chhatisgarh, Congress, madhya pradesh, rajasthan
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article Air India SATS Air India SATS ने इस राज्य में लगाया जॉब फेयर! सैंकड़ों युवाओं की हुई भर्तियां.
Next Article Delhi Liquor Scam Case Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! जानें किसे मिली राहत.

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?