Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में आज यानी 8 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। शीर्ष अदालत ने आरोपी और दिग्गज शराब कंपनी पेरनोड रिकार्ड(Pernod Ricard) के अधिकारी बेनॉय बाबू (Benoy Babu) को जमानत दे दी है। पेरनोड रिकार्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक ईडी द्वारा जांच किए गए दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी पाए गए थे। बेनॉय बाबू के अधिवक्ता हरीश साल्वे ने तर्क दिया कि वे सिर्फ एक निचले कर्मचारी थे। साथ ही ना उन्होंने नीति निर्माण में कोई भूमिका निभाई और ना ही वे कंपनी के बोर्ड या एमडी थे।

लंबे समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता: SC
आपको बता दें की मुख्य आरोपी को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा की बिना मुकदमे के लोगों को लम्बे समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता है। आपको बता दें की ED ने बेनॉय बाबू को साल 2022 में 10 नवम्बर को अरेस्ट किया था। उसके बाद से ही वे 13 महीनो की न्यायिक हिरासत पर हैं। इसी तर्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में ये कहा है की किसी भी आरोपी को ट्रायल से पहले इतने लंबे समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता है। साथ ही बेनॉय बाबू को जेल से रिहा किया जाएगा क्योंकि वह केवल ईडी मामले में आरोपी हैं। वह सीबीआई मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह हैं।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने कहा, “आप लोगों को इस तरह पूर्व-हिरासत में नहीं रख सकते।” “आप इस तरह से लोगों को सलाखों के पीछे नहीं रख सकते। आदर्श रूप से यह मुकदमा दो साल में समाप्त हो जाना चाहिए।” साथ ही पीठ ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो और ईडी के आरोपों में विरोधाभास प्रतीत होता है। वह मामले में सीबीआई द्वारा दायर आरोपपत्र में आरोपी नहीं बल्कि अभियोजन पक्ष का गवाह है।
Also Read: 2023 Elections: तीन राज्यों में जीती भाजपा का मुख्यमंत्री आखिर कौन? कब होगा शपथ ग्रहण?

Delhi Liquor Scam में मनीष सिसौदिया हो जायेंगे बरी?
सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसौदिया के फैसले की पृष्ठभूमि में बेनॉय बाबू को जमानत दी है। कोर्ट ने कहा की वह पिछले 13 महीने से जेल में है। साथ ही उनके वकील हरीश साल्वे ने आरोप लगाया कि इस मामले में अभी तक सुनवाई शुरू नहीं हुई है। इसलिए मनीष सिसौदिया फैसले की पृष्ठभूमि में उन्हें जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है की अगर शीर्ष अदालत के आदेश के तीन महीने के भीतर मुकदमा उचित दिशा नहीं लेता है तो सिसौदिया जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस आदेश के साथ ही जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के रिहा होने की उम्मीदें जगी है। बताते चले की शराब निति घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।