देश में चारों तरफ हर्षो उल्लास का माहौल है। लगता है जैसे पूरा देश राममय में हो गया है इसी के बीच राम भक्तों के लिए 19 जनवरी 2024 भी ऐतिहासिक तारीख हो गई है जब सभी राम भक्तों के सामने भगवान श्री राम की अयोध्या के गर्भ ग्रह में स्थापित होने वाली Ramlalla की मूर्ति की पहली मनमोहक तस्वीर सामने आई है ।
जानते हैं Ramlalla की मूर्ति में क्या है विशेष…
पावन नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा होनी है । इससे ठीक दिन पहले 19 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति की पहली मनमोहक तस्वीर सामने आई है । काले पत्थर से बनी इस प्रतिमा में भगवान श्री राम बेहद मनमोहक छवि में नजर आ रहे हैं । भगवान श्री राम की मूर्ति कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है इस मूर्ति की सबसे खास बात यह है कि इसे एक ही शिला से बनाया गया है यानी की इसे एक ही पत्थर से बनाया गया है जिसमें कोई भी दूसरा पत्थर नहीं जोड़ा गया है इस मूर्ति का वजन करीब 2 कुंतल है और मूर्ति की ऊंचाई 4.42 फिट है l इस मूर्ति में भगवान श्री राम का बाल स्वरूप दिखाया गया है जिनकी उम्र करीब 5 साल की दर्शीई गई है इस मूर्ति में भगवान रामलला बेहद ही मोहित मुस्कान मैं नजर आ रहे हैं ।
मूर्ति में भगवान विष्णु श्री नारायण के मत्स्य, वराह , वामन, नरसिंह, कृष्ण आदि 10 अवतार दिखाए गए हैं । प्रतिमा के एक ओर हनुमान जी तो दूसरी और गरुण जी नजर आ रहे हैं ।
Ramlalla को सुरमा लगाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
अयोध्या में गर्भ ग्रह में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की पूरी विधि होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोने की सलाई से रामलला को सुरमा लगाएंगे, इसके उपरांत प्रभु रामलाल को शीशा दिखाया जाएगा ।सभी भक्त प्रेम से बोलिए जय सियाराम!!
Ram Darbar: जानिए क्या है महत्व और घर में स्थापित करना क्यों माना जाता है शुभ!https://tv7bharat.tv/ram-darbar-know-the-significance-and-the-correct-steps-of-worshipping/