राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अलग ही कहर ढा रखा है। लगातार पिछले दिनों से तापमान मे बढ़ोतरी देखी जा रही है जिससे दिल्ली का तापमान हाई बना हुआ है। दिल्ली की सड़कों पर गर्म हवा और कड़क धूप ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल किया हुआ है। यूँ कहें तो दिल्ली मे इस समय Heat Wave का कहर चल रहा है। जिससे मौसम विभाग ने दिल्ली की जनता के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। क्या बच्चे क्या जवान और क्या ही बूढे सबको ये गर्मी ने परेशान कर रखा है। लोग गर्मी से बचने के लिए अलग अलग उपाय भी आजमा रहे है। जिससे इस चिलचिलाती गर्मी से बचा जा सके। लेकिन इस मुद्दे पर मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन तक हाल एसा ही बना रहेगा जिसके बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग ने जारी किये गाइडलाइन्स!
हालांकि मौसम विभाग ने साफ तौर पे कहा है कि लोग जरूरत पड़ने पर हि बाहर निकले, अपने शरीर को ढक कर रखे। पानी पीते रहे है ताकि शरीर मे किसी भी तरह की दिक्कत न हो। वही मौसम विभाग ने कहा कि आनेवाले समय में तापमान मे गिरावट हो सकती है लेकिन बारिश की संभावना अभी बहुत कम है। लेकिन इस समय दिल्ली समेत कई राज्यों का तापमान 50° तक पंहुच रहा है जो कि अब तक का रिकॉर्ड दर्ज तापमान है। इस वेव हीट से कई जगह पे हालत स्थिर नहीं रहे। लोगों की तबीयत पर अधिक असर पड़ रहा है।
Heat Wave से राहत कब?
लगातार बढ़ते तापमान से दिल्ली में स्थिति निरंतर बिगड़ रही है। लोग घरों से निकलने को मजबूर हैं। जिसे लेकर सब अपने अपने तरीकों से मौसम के इस कहर से बचने के निरंतर प्रयास में हैं। लेकिन इस समय दिल्ली वासियों को इंतजार है तो सिर्फ पहली बारिश का जिससे दिल्ली के तापमान में गिरावट हो और गर्मी से निजात मिल सके। लेकिन जब तक तापमान न कम जो तब तक अपना ध्यान रखे और धूप से बच कर रहे।