By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand: चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > NATIONAL > Uttarakhand: चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
NATIONALState

Uttarakhand: चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Geta
Last updated: 2026/04/22 at 2:32 AM
Geta
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है.  इस साल भी चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के अभूतपूर्व उत्साह के साथ शुरू हो चुकी है. 19 अप्रैल से यात्रा का आगाज हो गया है, जिसके बाद अब तीर्थयात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. बता दें कि, यात्रा के लिए अनिवार्य पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया है. यात्रा के शुरूआती चरण में ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद मात्र तीन दिनों के भीतर 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. माना जा रहा है कि, आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी.

 20 लाख के पार पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा

बता दें कि, यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया हुआ है. पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और सुलभ हो गई है. अगर आप भी पंजीकरण कराना चाहते हैं. तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण कर सकते हैं. पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 6 मार्च से 21 अप्रैल तक चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए कुल 20 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं. वहीं बात की जाए तो अगर अलग-अलग धामों के लिए पंजीकरण के आंकड़ों की तो अब तक 7.23 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण के साथ केदारनाथ धाम सबसे आगे है. इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए 6.10 लाख पंजीकरण..और गंगोत्री धाम के लिए 3.61 लाख तो यमुनोत्री धाम के लिए 3.51 लाख पंजीकरण दर्ज किए गए हैं. वहीं, हेमकुंड साहिब की बात की जाए तो यहां 21,867 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं.

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि, छह मार्च से लेकर 21 अप्रैल तक चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 20 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं. गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. हिमालय की गोद में बसे ये चारों धाम, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री अत्यंत पवित्र माने जाते हैं. 20 लाख के पार जिस तरह से श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा है. वह इस धार्मिक आयोजन की लोकप्रियता और श्रद्धालुओं की आस्था को दर्शाता है.

 

 

 

 

 

 

 

You Might Also Like

नाना पाटेकर निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख, बताया अपूरणीय क्षति

सोशल मीडिया पर कोर्ट की लड़ाई लड़ने पर विजय माल्या को बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार, कहा- इससे आपका ही केस प्रभावित होता है

Punjab Police Advisory: वर्दी न पहनने वाली वायरल खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: 199 सीटों पर बीजेपी काबिज, कांग्रेस 94 पर सिमटी

अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप

TAGGED: Char Dham Yatra 2026, Char Dham Yatra 2026 News, Gangotri Dham, Yamunotri, Yamunotri Gangotri Dham Devotees
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को ₹87 लाख से अधिक की सहायता, मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए चैक
Next Article कश्मीर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर किया महिला का शारीरिक शोषण, अब धराया  

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

पुष्पा तिवारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर प्रदर्शन
कानपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, राहुल गांधी पर साधा निशाना
Politics 12/10/2026
बदायूं में प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग
Politics 12/10/2026
नवजोत सिंह हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देती रामपुर पुलिस
नवजोत सिंह हत्याकांड का खुलासा, न्यूजीलैंड से लौटे सौतेले बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Crime 12/10/2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यक्रम में सम्मानित बालिकाएं
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कार्यक्रम, 22 बालिकाओं का हुआ सम्मान
Uttarakhand 12/10/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS
  • Editorial Team

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Haryana
  • Delhi News
  • Bihar

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?