जयपुर के करधनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इस Jaipur Murder Case में एक ही घर से चार शव बरामद हुए, जिसमें एक महिला और उसकी तीन बेटियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी और कोई नहीं बल्कि खुद घर का मुखिया और तीनों बेटियों का पिता है।
कैसे हुआ खुलासा
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गोविंद वाटिका इलाके से पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में चार लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहली मंजिल पर पत्नी गीता झा का शव बरामद किया, जबकि ग्राउंड फ्लोर के अलग-अलग कमरों में तीन बेटियों — 23 वर्षीय नंदिनी, 18 वर्षीय राधिका और 14 वर्षीय गौरी — के शव मिले।
रात में क्या हुआ था
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात देर रात को अंजाम दी गई, जब चारों गहरी नींद में थीं। आरोप है कि आरोपी राहुल झा ने पत्थर से हमला कर सभी की हत्या कर दी। चारों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, और घटनास्थल से एक पत्थर भी बरामद हुआ है।
हत्या के बाद सामान्य व्यवहार
इस Jaipur Murder Case में जो बात सबसे ज्यादा हैरान करती है, वह है आरोपी का हत्या के बाद का बर्ताव। पुलिस जांच के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे राहुल झा दूध लेने गया, घर लौटा, अपने बुजुर्ग पिता के लिए चाय बनाई, उन्हें पिलाई और फिर घर से निकलकर फरार हो गया।
जांच में सामने आए एंगल
जांच में पता चला है कि राहुल झा शेयर ट्रेडिंग का काम करता था और कुछ दिन पहले ही गुजरात से जयपुर लौटा था। घटना से तीन दिन पहले उसने एक पड़ोसी महिला से 25 हजार रुपये उधार भी लिए थे। पुलिस अब आर्थिक तंगी, पारिवारिक विवाद और शेयर ट्रेडिंग में नुकसान जैसे कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है, और पूरी सच्चाई गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ पाएगी।
ये भी पढ़ें…..