By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: Rohit Sharma की कप्तानी जाने पर ट्रेंड करने लगा #ShameOnMI ! प्रशंसकों में दिख रहा भारी आक्रोश…
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > sports > Rohit Sharma की कप्तानी जाने पर ट्रेंड करने लगा #ShameOnMI ! प्रशंसकों में दिख रहा भारी आक्रोश…
sports

Rohit Sharma की कप्तानी जाने पर ट्रेंड करने लगा #ShameOnMI ! प्रशंसकों में दिख रहा भारी आक्रोश…

News Desk
Last updated: 2023/12/16 at 4:24 PM
News Desk
Share
5 Min Read
Rohit Sharma, Mumbai Indians , IPL
SHARE

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी नहीं करेंगे। आईपीएल (Indian Premier League) टीम मुंबई इंडियंस की कमान अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंप दी गयी है। ये खबर सामने आते ही रोहित के प्रशंसकों में भारी नाराज़गी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी नाराज़गी को व्यक्त करने के लिए फैन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स को चुना। जहां #ShameOnMI जमकर ट्रेंड कर रहा है। इसी के साथ टीम के मालिक मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी को भी भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Contents
इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस के घटे फॉलोवर्स!Rohit Sharma के समर्थन में MI का बहिष्कार !Rohit Sharma के समर्थन में उतरे पूर्व दिग्गज!10 सालों में 5 बार की चैम्पियन है MI!

इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस के घटे फॉलोवर्स!

रोहित शर्मा को बतौर कप्तान रिप्लेस किये जाने पर उनके फैन्स काफी निराश है। अपना गुस्सा ज़ाहिर करने के लिए हिटमैन के प्रशंसकों ने उनकी टीम को बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया है। जहां एक तरह हैशटैग्स के ज़रिये टीम को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है वही दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर लोगों ने मुंबई इंडियंस के अकाउंट को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने 15 दिसंबर को ट्विटर पर 400k फॉलोअर्स खो दिए। इसी के साथ मुंबई इंडियंस के फॉलोअर्स की संख्या अब घटकर 12.8 मिलियन हो गई है। इसके अलावा भी ये संख्या लगातार घट रही है। वही दूसरी तरफ MI के प्राइम राइवलरी मानी जाने वाली धोनी की टीम CSK के फॉलोवर्स बढ़ते नज़र आये। इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 13 मिलियन से ज्यादा हो गई है।

Rohit Sharma के समर्थन में MI का बहिष्कार !

हिटमैन को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस के प्रति लोगो का गुस्सा काफी बढ़ता नज़र आ रहा है। जहां एक फैन मुंबई इंडियंस की जर्सी को जलाते हुए दिखा वही दूसरी तरफ एक फैन ने MI की कैप को कुचलते हुए वीडियो साझा की है। यही नहीं कुछ प्रशंसक टीम के झंडे को भी आग के हवाले करते नज़र आए। तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रोहित शर्मा के प्रशंसक उनके पक्ष और टीम के बहिष्कार की पोस्ट शेयर करते नज़र आ रहें हैं। उनका मानना है की रोहित शर्मा को वो सम्मान मिलना चाहिए जिनके वो हकदार है।

Also Read: यूपी को तीसरे क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, 30 माह में होगा पूरा

Rohit Sharma के समर्थन में उतरे पूर्व दिग्गज!

आम जनता के साथ-साथ क्रिकेट के पूर्व दिग्गज भी रोहित शर्मा के समर्थन में नज़र आये। पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘कितने भी साल की ये फ्रेंचाइजी क्यों ना हो जाए सबसे ऊपर नाम रोहित शर्मा का रहेगा।’ इसी के साथ कमेंटेटर और वरिष्ठ पत्रकार हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हार्दिक पंड्या कप्तान होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे। यह एक खुला रहस्य था। एमएस धोनी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे बेहतरीन लीडर हैं। उसे आराम करने और मौज-मस्ती करने देना बुरा विचार नहीं होगा क्योंकि आईपीएल आपसे बहुत कुछ छीन सकता है और वह उससे थोड़ा पहले 5 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व कर चुका होगा। हालांकि यह अगले कुछ सालों को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है। टीम में नए स्टार्स और फ्रेंचाइजी की महत्वाकांक्षा को देखते हुए हार्दिक के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी।’

Rohit Sharma , Mumbai Indians

10 सालों में 5 बार की चैम्पियन है MI!

आपको बता दें की रोहित शर्मा पिछले 10 सालों से टीम के कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इस के बराबर सिर्फ धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ही है जिसने भी 5 बार आईपीएल चैंपियंस का टाइटल अपने नाम किया है। रोहित शर्मा इंडियन  प्रेमियर लीग के काफी सफ़ल कप्तान माने जाते है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने काफी रिकॉर्ड भी अपने नाम किये हैं। हाल में ही संपन्न हुए विश्व कप में टीम इंडिया फाइनल तक अपराजित सफर तय किया लेकिन फाइनल में खिताब अपने नाम नहीं कर पायी। फिर भी रोहित शर्मा के प्रशंसकों ने अपने चहेते कप्तान का साथ नहीं छोड़ा और उस मुश्किल समय में भी उनका हौसला बढ़ाते नज़र आएं। अब देखना ये होगा की मुंबई इंडियंस के प्रति लोगों की बढ़ती नाराज़गी क्या मोड़ लेगी। क्या अब भी मुंबई इंडियंस के फैन्स टीम के साथ खड़े रहेंगे या अपने चहेते कप्तान की कप्तानी ख़त्म होने के बाद टीम की  घटती फैन फोल्लोविंग उसके परफॉरमेंस पर विपरीत प्रभाव डालेगी।

You Might Also Like

IND vs PAK Women’s Asia Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को धोया, 9वें ओवर में ही खत्म किया मैच

गावस्कर का बड़ा बयान- चोटों की जड़ ट्रेनिंग में है, जिम में नहीं

AUS vs BAN: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कैमरन ग्रीन का शतक भी नहीं बचा सका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए

युवा क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi को राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रिय सम्मान!

TAGGED: hardik pandya, ipl, ipl 2024, mumbai indians, Rohit Sharma, Rohit Sharma captain, Rohit Sharma news, Rohit Sharma team

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article CM Yogi नए साल से पहले CM Yogi का गोरखपुर को बड़ा तोहफ़ा! जानें क्या है सौगात
Next Article Jewar Airport Jewar Airport कब बनकर होगा तैयार? कमर्शियल संचालन का समय हुआ घोषित!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

गाजियाबाद स्विगी फ्रॉड मामला - दो रेस्टोरेंट संचालकों पर FIR
गाजियाबाद स्विगी फ्रॉड मामला: खुद के रेस्टोरेंट पर खुद मंगाया ऑर्डर, 22 लाख की ठगी का शक
Ghaziabad News 19/09/2026
अहमदाबाद दहेज मामला - प्रिंसिपल पति पर पत्नी की FIR
अहमदाबाद दहेज मामला: शादी के 21 साल बाद पत्नी ने प्रिंसिपल पति पर लगाया आरोप
State 19/09/2026
DUSU चुनाव परिणाम - ABVP की जीत, निर्दलीय उपाध्यक्ष
DUSU चुनाव परिणाम: तीन पदों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष सीट पर निर्दलीय ने चौंकाया
Delhi News 19/09/2026
गिग इकॉनमी नौकरियां - त्योहारी सीजन में बढ़ती हायरिंग
गिग इकॉनमी नौकरियां: त्योहारी सीजन में देशभर में खुलेंगे लाखों रोजगार के दरवाजे
NATIONAL 19/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?