राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी अपना विजय पताका लहरा चुकी है। राज्य में प्रचंड बहुमत से वापसी करने के बाद अब बस मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की देर है। हाल ही में पार्टी ने राजस्थान में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जिसके बाद अब राज्य के मुखिया को लेकर गहमागहमी तेज़ हो गयी है। इसी बीच बीते कुछ दिनों से सीएम की रेस में एक नाम काफी आगे माना जा रहा है और ये नाम है बाबा बालकनाथ(Baba Balaknath) का। लेकिन बाबा बालकनाथ के एक हालिया ट्वीट के बाद से अब सारी अटकलों पर शंका दिखती नज़र आ रही है।

क्या राजस्थान को मिल पायेगा योगी 2.0?
राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक योगी बालकनाथ ने अपनी सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें की बालकनाथ 2019 में बीजेपी के टिकट पर अलवर लोकसभा सीट से जीते थे। संसद की सदस्यता से बालकनाथ के इस्तीफे के बाद से राजनीतिक गलियारों में ये अटकले काफी तेज़ हो गयी थी की राजस्थान को योगी 2.0 जल्द ही मिल सकता है। जहाँ एक तरफ इन अटकलों पर कयास लग रहे थे वही दूसरी ओर बालकनाथ के एक ट्वीट ने इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।
पार्टी व प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया।चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नज़र अंदाज़ करें।मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।
— Yogi Balaknath (@MahantBalaknath) December 9, 2023
योगी बालकनाथ ने ट्वीट करके लिखा है की ‘पार्टी व प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया।चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नज़र अंदाज़ करें।मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।’ अब इस ट्वीट के सामने आने के बाद से ही बालकनाथ के नाम की उठ रही लहर में कुछ ठहराव देखने को मिल रहा है।
Also Read: 2023 Elections: तीन राज्यों में जीती भाजपा का मुख्यमंत्री आखिर कौन? कब होगा शपथ ग्रहण?

कौन है Baba Balaknath?
बाबा बालकनाथ राजस्थान के तिजारा सीट से कुल 6,173 मतों के अंतर से विजयी हुए हैं। अलवर से सांसद रहे बालकनाथ पहली बार विधानसभा में उतरे और कांग्रेस के इमरान खान को हराते हुए विधायक बनें। ‘राजस्थान के योगी’ के नाम से लोकप्रिय बालकनाथ, बाबा मस्त नाथ मठ के आठवें ‘महंत’ (मठ के मुख्य पुजारी) हैं। इसी के साथ ही राजनीती में आने वाले वे अपने मठ के तीसरे महंत हैं। बालकनाथ के माता-पिता सुभाष यादव और उर्मिला देवी बाबा मस्त नाथ डेरा के अनुयायी थे। उन्होंने अपनी पहली संतान को उनकी सेवा में समर्पित करने का प्रण लिया था। वर्ष 2016 में बालकनाथ को धार्मिक गुरु बाबा मस्त नाथ डेरा का उत्तराधिकारी और मठ का प्रमुख घोषित किया गया था।