By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: गाजियाबाद: व्हाट्सएप बुलिंग से तंग आकर छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > Uttar Pradesh > Ghaziabad News > गाजियाबाद: व्हाट्सएप बुलिंग से तंग आकर छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Ghaziabad News

गाजियाबाद: व्हाट्सएप बुलिंग से तंग आकर छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Meena Chauhan
Last updated: 2026/09/13 at 11:19 AM
Meena Chauhan
Share
3 Min Read
छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान व्हाट्सएप बुलिंग मामला
गाजियाबाद में व्हाट्सएप बुलिंग के बाद छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान (Image: Social Media)
SHARE

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के साथियों की व्हाट्सएप पर लगातार बुलिंग से परेशान 12वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी। यह घटना 24 अगस्त की है, लेकिन अब छात्रा के पिता ने इस मामले में शुक्रवार को आरोपी सहपाठी और उसके तीन परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है।

Contents
धमकियों से परेशान थी छात्रामोबाइल जांच में मिले वीडियो और चैटस्कूल प्रशासन ने सौंपे सबूतदोस्तों से बना ली थी दूरीकरावल नगर हत्याकांड: छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

धमकियों से परेशान थी छात्रा

परिजनों के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा दिल्ली के आनंद विहार स्थित विवेकानंद स्कूल में पढ़ती थी। आरोप है कि सहपाठी की ओर से उसे लगातार धमकाया जा रहा था और यह तक कहा गया कि दोबारा शिकायत करने पर उसकी जिंदगी तबाह कर दी जाएगी और उसके माता-पिता को भी नहीं छोड़ा जाएगा। इन धमकियों से आहत छात्रा ने घटना से तीन दिन पहले ही स्कूल जाना बंद कर दिया था।

मोबाइल जांच में मिले वीडियो और चैट

पिता ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में उन्हें आत्महत्या का कारण समझ नहीं आया, लेकिन बेटी का मोबाइल फोन खंगालने पर सहपाठी से जुड़े कई वीडियो, ऑडियो और व्हाट्सएप चैट मिले, जिनमें बुलिंग और धमकी के सबूत सामने आए। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन आरोपी ने छात्रा को वीडियो कॉल कर उस पर माफी मांगने का दबाव बनाया और उसकी मिमिक्री भी की।

स्कूल प्रशासन ने सौंपे सबूत

जांच के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता को एक पेन ड्राइव सौंपी, जिसमें घटना से जुड़ी वीडियो सामग्री मौजूद है। इसमें आरोपी छात्र और उसके माता-पिता के बीच हुई बातचीत भी शामिल बताई जा रही है। यह सभी सबूत पुलिस को सौंप दिए गए हैं और मामले की गहनता से जांच जारी है।

दोस्तों से बना ली थी दूरी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ समय पहले छात्रा ने आरोपी छात्र से दूरी बना ली थी और दूसरे दोस्तों के समूह में शामिल हो गई थी। इसके बावजूद बुलिंग जारी रहने से वह मानसिक रूप से टूट गई। पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें….

करावल नगर हत्याकांड: छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

You Might Also Like

नोएडा से लापता दो महिलाएं खोड़ा में मिलीं साथ, परिवार के साथ जाने से किया इनकार

गाजियाबाद में HR पर दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Ghaziabad News: RDC के कोया कैफे में फायरिंग से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

इंदिरापुरम की ATS Advantage Society में युवक की संदिग्ध मौत, बालकनी में मिला शव

Ghaziabad Fire: ट्रॉनिका सिटी की बैग फैक्ट्री में भीषण आग, JCB से तोड़ी दीवार

TAGGED: Cyberbullying, ghaziabad news, Kaushambi Police, Student Suicide, WhatsApp Bullying

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article अनवर इब्राहिम किशोर कुमार गाना गाते हुए ब्रिक्स गाला डिनर में अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गाना, वीडियो वायरल
Next Article हरतालिका तीज 2026 कब है पूजा मुहूर्त हरतालिका तीज 2026 कब है, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

UCC पर NDA में हलचल
UCC पर NDA में बढ़ी बेचैनी, JDU ने अमित शाह से मांगा मिलने का वक्त
Bihar 14/09/2026
BJP उम्मीदवार को 1 वोट
BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, राजस्थान निकाय चुनाव में हैरान करने वाला रिजल्ट
Politics 14/09/2026
दिशा सालियान केस में CBI FIR
दिशा सालियान केस में CBI की FIR, गैंगरेप-मर्डर के आरोपों से मचा हड़कंप
State 14/09/2026
यूपी में तीन हत्याकांड
यूपी में तीन हत्याकांड से गरमाई सियासत, OBC वोट बैंक पर नजर
Uttar Pradesh 14/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • TECHHot
  • ABOUT US
  • EDITORIAL TEAM
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?