Kisan Mahapanchayat in Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसान अपनी मांगों को लेकर गौतमबुद्ध नगर में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसान पिछले 14 दिनों से धरना दे रहे हैं। एक बार फिर नोएडा के 105 गांव के किसान नोएडा प्राधिकरण की घेराबंदी करने जा रहे हैं। मंगलवार को 105 गांव के करीब 8 से 10 हजार किसान महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस महापंचायत में दादरी एनटीपीसी से प्रभावित 24 गावों के किसान भी हिस्सा लेने जा रहे हैं।

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर तालाबंदी!
आपको बताते चलें किसान नेता सुखबीर खलीफा ने महापंचायत का ऐलान किया है। जिसमें 8 से 10 हजार किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। प्राधिकरण दफ्तर पर किसानों के इतनी बड़ी संख्या में पहुंचने से पहले कार्यालय के बाहर पुलिस के द्वारा बेरीकेडिंग कर दी गई है। किसानों ने मांग नहीं मानने पर प्राधिकरण कार्यालय पर तालाबंदी की भी चेतावनी दी है।
किसान नेता नीरज ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं में भी अलग ही जोश है हजारों की तादाद में नोएडा के अलग-अलग गांव से युवा पहुंचकर महापंचायत में किसानों का समर्थन करेंगे नोएडा प्राधिकरण किसी भी तरह से हमारी जमीन को देने के लिए तैयार नहीं है और हम इस लड़ाई को लगातार लड़ते रहेंगे।
ALSO READ: Noida: घर ख़रीदारों को योगी सरकार का गिफ्ट! रजिस्ट्री का रास्ता हुआ आसान…
इन मांगों को लेकर किसान कर रहे Kisan Mahapanchayat!
महापंचायत में किसान अपने पशुओं को लेकर भी पहुंचने वाले हैं। जिसके लिए किसान रणनीति बना रहे हैं। आपको बता दें किसान बढ़ा हुआ मुआवजा, 10 फीसदी प्लाट की मांग, आबादी के पूर्ण निस्तारण की मांग को लेकर सेक्टर-6 प्राधिकरण दफ्तर के बाहर महापंचायत करेंगे।
किसान नेता राहुल यादव ने बताया गांव गांव जाकर हम ग्रामीणों को जागरुक कर रहे हैं हमने बड़ों व छोटों से समर्थन मांगा है हजारों की तादात में इस महापंचायत में 105 गांव के किसान शामिल होंगे।
-नोएडा से संवाददाता साजिद अली की रिपोर्ट!