कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली(Sourav Ganguly) ने गुरुवार को कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के फैन क्लब के प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सौरव गांगुली ने आरोप लगाया है कि प्रमुख ने उनके खिलाफ अपमानजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां की हैं।पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने शहर के लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इन टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है और उन्हें मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।
Sourav Ganguly का बड़ा एक्शन!
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौरव गांगुली ने अपनी शिकायत में उत्तम साहा का नाम लिया है और आरोप लगाया है कि साहा ने सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ झूठे बयान दिए हैं। बताया जा रहा है कि साहा कोलकाता में ‘अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब’ के अध्यक्ष हैं। शिकायत में सौरव गांगुली ने कहा कि उस व्यक्ति ने जानबूझकर झूठी, दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं और सार्वजनिक रूप से ऐसे गंभीर आरोप लगाए जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
मेस्सी के कार्यक्रम की है घटना!
अपने पत्र में सौरव गांगुली ने आगे कहा कि एक एथलीट और खेल प्रशासक के रूप में अपने दशकों लंबे पेशेवर करियर में उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत प्रतिष्ठा अर्जित की है। उन्होंने आरोप लगाया कि निराधार आरोपों के माध्यम से उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह शिकायत 13 दिसंबर को सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान हुई अराजकता की पृष्ठभूमि में आई है। कार्यक्रम शुरू होने से काफी पहले ही स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर गया था, जो फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए उत्सुक थे।
Also Read: Save Aravalli की उठ रही मांग! सड़कों पर उतर रही है जनता…