शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Dunki’ आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गयी। राजकुमार हिरानी(Rajkumar Hirani)द्वारा निर्माणित इस फिल्म को रिलीज़ होते ही दर्शकों ने ब्लॉकबस्टर ने करार कर दी है। फैमिली एंटरटेनर होने के साथ-साथ सोशल मैसेज देती इस फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। प्रभास स्टारर ‘सालार: भाग1-सीजफायर’ (Salaar: Part 1 – Ceasefire) के साथ टकराव होने के बावजूद किंग खान की डंकी ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है।
Yeh Dunki jaha se shuru huyi thi…
Hum bhi wahin se karenge start…
Ab aa bhi jaao Cinemas mein…
Our rollercoaster ride is ready to depart!
Book your tickets! https://t.co/va0QwZtXml#Dunki In Cinemas Now. pic.twitter.com/PGkvUA4IUV
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 21, 2023
Dunki ने मचाई धूम!
गुरुवार को देशभर में धूमधाम के बीच रिलीज हुई डंकी(Dunki) दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरती दिखी। ये फिल्म शाहरुख खान की इस साल की तीसरी रिलीज है।इस साल जनवरी में पठान और सितंबर में जवान के बाद 21 दिसंबर को रिलीज़ हुई डंकी ने थियेटर्स में धूम मचा रखी है। जहां ‘पठान’ और ‘जवान’ पूरी तरह से एक्शन थ्रिलर थीं, वहीं दूसरी ओर डंकी एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। राजकुमार हिरानी के 5 साल के इंतज़ार को तोड़ती इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शको ने जमकर सराहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने डंकी को एक मास्टर पीस करार दिया है। लेकिन दर्शकों का एक वर्ग ऐसा भी है जो डंकी को राजकुमार हिरानी की अब तक की सबसे कमज़ोर फिल्म बताते नज़र आये।
Also Read: Rashmika Mandanna के बाद अब Alia Bhatt हुई DEEPFAKE का शिकार!
डंकी-सालार क्लैश का क्या है नतीजा?
बॉलीवुड के किंग खान की डंकी साउथ के सुपरस्टार प्रभास की सालार (Salaar) के साथ क्लैश हुई है। आपको बता दें की कॉमेडी-ड्रामा डंकी ने पहले ही एडवांस बुकिंग से 11.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं दूसरी ओर एक्शन-थ्रिलर से भरपूर प्रभास स्टारर सालार का पहले दिन का कारोबार प्री-सेल के साथ 18.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि एक फैक्टर ये भी है की सालार के विपरीत, जो कई भाषाओं में रिलीज़ हो रही है, डंकी केवल हिंदी में उपलब्ध है। डंकी में एसआरके के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर, विक्रम कोचर और दीया मिर्जा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
