दिन था शुक्रवार मौका था Kanhaiya Kumar का पहली बार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचने का, कन्हैया कुमार Congress प्रदेश कार्यालय पहुंचते हैं और चुनाव को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ रणनीति बना रहे थे ।
ब्यूरो कार्यालय Noida Ncr – JNU के पूर्व अध्यक्ष Kanhaiya Kumar को उत्तर-पूर्व दिल्ली की सीट से जब से Congress ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तब से कांग्रेस में असंतोष की बात लगातार सार्वजनिक हो रही है, पर शुक्रवार के दिन जब पहली बार कन्हैया कुमार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय पहुंचते हैं ,तो संदीप दीक्षित के साथ उनकी उनकी तू-तू ,मैं-मैं चर्चा का विषय बन गई । पहले तो पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित की कन्हैया कुमार के खिलाफ नाराजगी को सिर्फ अफवाह बताते थे । पार्टी में सब कुछ सही है इस बात का होने का दावा करते थे ,परंतु शुक्रवार को जब कन्हैया कुमार और संदीप दीक्षित का झगड़ा पार्टी कार्यालय में सरेआम हो गया । तब से यह बात तो निश्चित ही चर्चा का विषय बनी है कि दिल्ली कांग्रेस में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है ।
संदीप दीक्षित और कन्हैया कुमार के झगड़े की मुख्य वजह…
बात शुक्रवार की है, जब कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में Kanhaiya Kumar प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार पहुंचे और क्षेत्रीय वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ मिलकर चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे थे । तभी Sandeep Dixit वहां पहुंचते हैं और मंच की पीछे की सीट पर बैठ जाते हैं ,यह देखते हुए दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने उनको आगे की सीट पर बैठने का आग्रह किया, पहले तो संदीप दीक्षित ने नानकुर की फिर वह बात मान गए । जैसे ही संदीप कुमार आगे की पंक्ति की तरह बढ़ते हैं तभी कन्हैया कुमार अपनी कुर्सी छोड़कर संदीप दीक्षित से आग्रह करते हैं उनकी कुर्सी पर बैठने का, बस इसी बात पर संदीप दीक्षित भड़क जाते हैं और कन्हैया कुमार को भला बुरा “बाहरी” तक कहने लगते हैं । यह सब देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक बावरिया ने संदीप दीक्षित को चुप रहने की नसीहत दे डाली । अभी संदीप दीक्षित का गुस्सा कम नहीं हुआ था तभी कन्हैया कुमार ने उनको भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगा दिया । जिस पर संदीप दीक्षित का गुस्सा साथ में आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कन्हैया कुमार को तमाम खड़ी खोटी सुना दी ।
Kanhaiya Kumar और Sandeep Dixit के झगड़े की पार्टी हाईकमान ने ली जानकारी
कहने को तो इस मीटिंग में तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद थे । खुद दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे ,पर सारे लोग इस झगड़े को तमाशाबन बनकर देखते रहे । सूत्र बताते हैं उत्तर पूर्व की इस दिल्ली सीट पर संदीप दीक्षित अपना दावा ठोक रहे थे और पार्टी हाई कमान से टिकट की डिमांड की थी । परंतु कन्हैया कुमार को टिकट दिए जाने से वह अच्छे खासे नाराज चल रहे हैं जिसकी वजह से यह झगड़ा सरेआम देखने को मिला । फिलहाल मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है ,जब संदीप दीक्षित से और दीपक से इस बात पर पूछा गया तो उन्होंने ऐसे किसी भी मामले से अनजान होना बताया ।
Also read :- Voter I’D Card घर बैठे करें Download! Follow करें सिर्फ ये आसान Steps…