Mani Shankar Aiyar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें अय्यर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का समर्थन किया और सरकार से अपील करते हुए कहा कि ‘पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनकी भी इज्जत है, उस इज्जत को कायम रखते हुए आप उनसे जो भी बात करना चाहते हैं करें, लेकिन बात तो करें। बंदूक लेकर आप घूम रहे हैं और उससे तनाव बढ़ रहा है।’ अय्यर ने कहा कि ‘अगर वहां कोई पागल सत्ता पर काबिज हो जाए तो क्या होगा, उनके पास परमाणु बम है। हमारे पास भी है, लेकिन अगर लाहौर स्टेशन पर बम फूटा तो सिर्फ 8 सेकेंड में बम का रेडिएशन अमृतसर पहुंच जाएगा। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि बातचीत करके बमों का इस्तेमाल रोका जाए। अगर आपने उनसे बात करने की कोशिश की और उन्हें इज्जत दी, तभी वे अपने बम के बारे में नहीं सोचेंगे। भारत को अगर विश्वगुरु बनना है तो ये दिखाना जरूरी है कि हम पाकिस्तान के साथ अपने मुद्दे सुलझाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए हमें बात करनी होगी और पिछले 10 वर्षों में कोई बात नहीं हुई है।’ हालांकि मणिशंकर अय्यर ने दावा किया है कि यह वीडियो कई महीने पुराना है।
दीपक कुशवाहा, दिल्ली- Mani Shankar Aiyar के इस वीडियो जारी होने के बाद बीजेपी के केंद्रीय मंत्री Rajeev Chandrasekhar ने मणि शंकर अय्यर पर तीखा प्रहार करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की उन्होंने TV7 भारत से बात करते हुए कहा कि। ये उनकी सोच है।
क्या कहा केंद्रीय मंत्री Rajeev Chandrasekhar ने…
केंद्रीय मंत्री Rajeev Chandrasekhar ने Manishankar पर हमला बोलते हुए कहा कि ये उनकी सोच है जो साफ दिखती है, पाकिस्तान के सामने घुटने टेक कर, पाकिस्तान के आतंकवाद के लिए क्षमायाचना है। दिग्विजय सिंह ने भी 26/11 के बाद एसा कहा है, राहुल गांधी ने भी पुलवामा के हमले के बाद कहा है। उनका एक तरह से सोच बन गया है। मुस्लिम वोट बैंक के पीछे भागने का एक सोच बन गया है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के आतंकवाद के लिए किसी भी हद तक दोष स्वीकार कर सकते है। वही बीजेपी वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी हमला बोला।
मुख्तार अब्बास नकवी ने Mani shankar Aiyar को लेकर कहीं ये बात
मणि शंकर अय्यर पर प्रहार करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अय्यर पाकिस्तान प्रायोजित प्रोग्राम जो है वो समय- समय पर करते रहते है। देश की सुरक्षा, देश संविधान पर सवाल खड़े करते रहते हैं। इनकी बेवक़ूफ़ी इनका बंटाधार करती है। लेकिन एसे मे काँग्रेस के नेता द्वारा ऎसा बयान से राजनीति स्थिति मे फिर एक उछाल पर है। जिसको लेकर बीजेपी के नेता इस पर कॉंग्रेस पार्टी को आड़े हाथ ले रही है। देश मे लोकसभा चुनाव चल रहे है लेकिन कॉंग्रेस के नेताओं के द्वारा दिया जा रहा बयान काँग्रेस पार्टी को एक बड़ा नुकसान भी दे सकती है। कॉंग्रेस पार्टी देश मे लगतार देश की सुरक्षा, संविधान बचाने की बात कर रही लेकिन देश मे उनके नेताओं का द्वारा इस तरह का बयान उनको बैकफुट पर ले जा रही है।
Also Read:-PM Vishwakarma Yojana: अब इस वर्ग के लोग भी कर सकते हैं इस योजना के लिए नामांकन! जानें क्या है योग्यता और आवश्यक दस्तावेज़…https://tv7bharat.tv/pm-vishwakarma-yojana-now-people-of-this-category-can-also-enroll-in-this-scheme-know-what-are-the-qualifications/