एक तरफ जहां सारे देश में सर्दी का माहौल है वहीं दूसरी तरफ Congress की हालत देश में ठंडी होने के बावजूद भी कांग्रेसियों की गर्मी नहीं जा रही, इगो का तो क्या कहें साहब कूट-कूट कर भरा है . कुछ ऐसा ही देखने को मिला मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की मे जहां कांग्रेस के दो नेता एक दूसरे से भीड़ गए गए आपस में कुर्सियां चली ,मुक्के चले जब दिल ना भरा तो एक दूसरे को पटकनी भी दी गई ।
Congress कार्यालय में कांग्रेसियों का दंगल…
यह हालत तब है जब Congress के सबसे बड़े नेता भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं और देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं कोई उन माननीय को यह तो बताएं कि पहले तो कांग्रेस को जोड़ने की बात कीजिए साहब खैर कांग्रेसी कैसे जुड़ रहे हैं यह तो यह तस्वीरे बात ही रही है ।
प्रदीप अहिरवार और शहरयार खान आपस में भिड़े…
वायरल वीडियो में देखे जा रहे दोनों वरिष्ठ कांग्रेसी दो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जी के समर्थक बताए जा रहे हैं आपको यह जानकर हद होगा कि इनमें से एक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान है और दूसरा पूर्व अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार है . जिस समय यह जूतम-पैजार मध्य प्रदेश कार्यालय में चल रही थी ठीक उसी समय बिहार में राहुल गांधी बिहार में अपनी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे । जहां बीजेपी एवं तमाम पार्टियों लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हैं वहीं कांग्रेसी आपस में एक दूसरे को नीचे गिराने में लगे हैं यही मुख्य वजह है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बुरी तरह विधानसभा चुनाव हार गई ।