Rajasthan Sachin पायलट का दौरा तय होते ही युवाओं का उत्साह जिस तरह से देखने को मिल रहा है खुद सचिन पायलट भी जनता का आशिर्वाद ही मानते है। लेकिन आज जो कुछ राजस्थान के बौंली में हुआ शायद पहले कभी नहीं हुआ।कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज सवाई माधोपुर जिले के घाटा नैनवाडी गांव स्थित देवनारायण धाम पहुंचे, जहां उन्होंने महायज्ञ समापन के धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की।
युवाओं में है Pilot का क्रेज…
इस कार्यक्रम में सचिन पायलट के साथ टोंक सवाई माधोपुर सांसद हरीशचंद्र मीणा ,बामनवास विधायक इंदिरा मीणा , अनिता जाटव ,वेद प्रकाश सोलंकी ,दानिश अबरार ,अशोक बैरवा ,घनश्याम महर सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे लेकिन वो भी लोगों की भीड़ को देखकर हैरत में पड़ गए। घाटा नैनवाडी में देवनारायण मंदिर कमेटी एंव गुर्जर समाज द्वारा बनवाई गई कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा का आज अनावरण भी किया गया और इसी अनावरण समारोह को लाखों युवाओं के हुजुम ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आज का युग बदलाव का युग है। हमें समाज के हर तबके को साथ लेकर चलना होगा और शिक्षित होना होगा।हर चीज को सोचने समझने की ताकत शिक्षा से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें समाज के हर वर्ग हर तबके के साथ हाथ से हाथ एवं कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा और प्रदेश एंव देश की तरक्की एंव खुशहाली के बारे में सोचना होगा।
Sachin ने छोड़ा सियासी तीर
उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुवे कहा कि समय, हवां और पानी को कोई नहीं रोक सकता, जब वक्त आता है तो सब काम अपने आप होते चले जाते है।सचिन पायलट ने इशारों ही इशारों में आज सियासी तीर भी छोड़ दिया। उन्होने कहा कि राजनीति में जो नेता लोगों को जोड़ने का काम करता है उसे सदियों तक याद रखा जाता है। मगर जो नेता तोड़ने का काम करता है उसे कोई याद नही रखता।
पायलट ने कहा कि भलेही आज प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है पर मंच पर बैठे सभी कांग्रेस नेता आमजनता की आवाज को पूरी ताकत के साथ उठायेंगे और लोगों के काम कराएंगे।सचिन पायलट ने कहा कि ये 21 वीं सदी है और हमारे सामने तमाम तरह की चुनोतियाँ है, इस लिए हमें एक दूसरे के साथ आगे बढ़ना है ताकि बच्चे ,किसान ,महिलाएं सब खुशहाल हो और हमारा प्रदेश एंव देश तरक्की के पथ पर अग्रसर हो।
उन्होंने कहा कि विशेषकर युवाओं को जागरूक होना होगा और सब के साथ आगे बढ़ना होगा। ताकि दुनियां में हमारे देश का मान सम्मान बढ़ सके। कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान पूरा पांडाल सचिन पायलट जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा लगातार युवा सचिन पायलट जिंदाबाद और आईलवयू के नारे लगाते रहे। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज सहित सभी समाजों के लोग पहुंचे ,पूरा पंडाल खचाखच भरा नजर आया। उमस भरी इस भीषण गर्मी में भी सचिन पायलट को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
Also Read::- नोएडा में ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन शुरू, 40 मिनट में होगी अब वाहन की बैटरी फुलhttps://tv7bharat.tv/noida-e-vehicle-recharge-40mins/