पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी दलों का चुनाव प्रचार जोरों पर है. बीजेपी TMC और कांग्रेस से लेकर सभी दल जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वहीं बयानबाजी का भी सिलसिला जारी है… इस बीच पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने टीएमसी पर बंगाल के लोगों को डराने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, 15 साल तक TMC ने बंगाल के लोगों को डराया लेकिन ये लोग एक चीज भूल गए जब अत्याचार की हद हो जाती है तो जनता मां दुर्गा का रूप धरकर, अन्याय का विसर्जन कर देती है. आज बंगाल के हर बूथ पर उमड़ता जनसैलाब कह रहा है, ‘भय आउट, भरोसा इन’.
TMC सरकार पर पीएम का हमला
पीएम मोदी यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि, TMC सरकार ने यहां अपने कुकर्मों से बंगाल की जनता का भरोसा खो दिया है. इसीलिए वो आए दिन कोर्ट कचहरी जाने के लिए मजबूर है. इस दौरान उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह TMC वाले अगर मां, माटी और मानुष की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे. TMC की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडीकेट, घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया.
बता दें कि, बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान हुए थे. वहीं दूसरे चरण के मतदान 29 अप्रैल को होने वाले हैं. जिसको लेकर बीजेपी से लेकर टीएमसी और कांग्रेस लगातार धुआंधार प्रचार कर रहे हैं और सियासी बयानबाजी भी लगातार कर रहे हैं. जनता ने इस सत्ता के सियासी संग्राम में किसको सत्ता की गद्दी पर बैठाया है. 4 मई को इसका खुलासा होगा.