Beauty Tips for Winters: सर्दियों का मौसम चल रहा है और ऐसे में हम सभी की त्वचा रुके और बेजान दिखाई देती है अब ऐसे में अपने चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग कैसे बना सकते है चलिए हम आपको बताते हैं। इसके लिए ज़रूरी नहीं की हम महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट ही लगाए बल्कि अगर हम कुछ बातों का खास ध्यान रखें तो घर में ही ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। बस इसके लिए हमें अपने रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ब्यूटी टिप्स को अपनाना है।
1.) अच्छी नींद लें
जब आप सो रहे होते हैं तो उस समय आपके स्किन सेल्स बूस्ट हो रहे होते हैं। जब आप भरपूर नींद नहीं लेंगे तो आपकी स्किन द्वारा रात में इस बूस्टिंग में कमी आएगी और चेहरा थका एवं अस्वस्थ लगेगा।
2.) पानी पियें
यदि आप सुबह- सुबह उबलते पानी में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पिएंगे तो इससे वजन कम होने में मदद मिलने के साथ साथ ये आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बना देगा। इसके अलावा, आप चाहें तो पानी में स्ट्रॉबेरी जूस भी मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपके चेहरे के दाग- धब्बे गायब हो जाते हैं और चेहरे पर ग्लो आता है । और एक बात याद रखे की इन टिप्स से आपकी स्किन न सिर्फ चमकदार बनेगी बल्कि रंग भी निखरेगा। ये सभी उपाय और घरेलू नुस्खे बेहद आसान हैं, जिनके इस्तेमाल से आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
3.) नारियल तेल
आपको बता दें कि दक्षिणी भारत के लोग नारियल तेल का इस्तेमाल ज़्यादा करते हैं l यह न सिर्फ एक बढ़िया तरीके से शरीर को नमी प्रदान करता है, बल्कि हमारी स्किन को ठंडा भी रखता है। जिसकी वजह से सूरज की तेज रोशनी से हमारी त्वचा सुरक्षित रहती है और ये बेहतरीन एंटी- एजिंग के तौर पर स्किन पर दिखने वाले उम्र के असर को भी रोकती है।
4.) एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज का मतलब सिर्फ़ वजन कम करना नहीं, बल्कि बॉडी को शेप में लाना और चेहरे पर चमक लाना है।
एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर से पसीना निकलता है और स्किन की गंदगी बाहर निकल जाती है। यही नहीं, मूड भी अच्छा होता है, शरीर थकता है जिसकी वजह से नींद भी गहरी आती है जो चेहरे की त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी है ।
5.) खान-पान
Beauty Tips for Winters: हम सब जानते हैं कि हम जैसा खाएंगे, वैसा ही हमारा शरीर दिखेगा। इसलिए हमें अपने भोजन में हरी सब्जियों के साथ साथ ताजे फल को भी शामिल करना चाहिए। यह हमारी स्किन पर जादुई तरीके से काम करता है और इनमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स इत्यादि होते है जो हमारे शरीर के लिए संजीवनी बूटी का कान करते हैं। किसी भी तरह का कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला।
Also Read: Covid-19 ने फिर दी दस्तक! इस राज्य में जारी हुआ अलर्ट…