By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: पश्चिम बंगाल में महिला वोटर्स बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > Politics > पश्चिम बंगाल में महिला वोटर्स बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान
Politics

पश्चिम बंगाल में महिला वोटर्स बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान

Geta
Last updated: 2026/04/22 at 5:59 AM
Geta
Share
7 Min Read
SHARE

पश्मिच बंगाल में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. 23 और 29 अप्रैल को राज्य में चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष पूरा जोर लगा रहा है. जहां पीएम मोदी औऱ अमित शाह जैसे बीजेपी के दिग्गज नेता बंगाल का लगातार दौरा कर रहे हैं. तो वहीं टीएमसी भी बीजेपी को बाहरी बताते हुए खूब पलटवार कर रही है. सभी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम घोषणाएं कर रहे हैं. बीजेपी भी बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है, लेकिन क्या बंगाल की महिलाएं इस बार बीजेपी की इन योजनाओं से खुश होकर सत्ता का ताज पहनाएगी या फिर एक बार फिर से ममता सरकार पर भरोसा जताएंगी.

Contents
महिला मतदाताओं की भूमिकापीएम मोदी का ममता सरकार पर हमलामहिलाओं के बीच ममता बनर्जी एक लोकप्रिय नेता

महिला मतदाताओं की भूमिका

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार थम गया है. बीजेपी ममता बनर्जी के किले को ढहाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. वोटरों को लुभाने के लिए सभी दल अपना पूरा दम-खम लगा रहे हैं. ऐसे में सभी सियासी दलों द्वारा वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बड़े-बड़े ऐलान भी किए जा रहे हैं. माना जाता है कि, बंगाल में सत्ता तक पहुंचने के लिए महिला वोटर अहम हैं. ऐसे में सभी दल उनको अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार रैलियां कर रहे हैं. अपनी रैलियों में बीजेपी के नेता ममता पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष पूरा जोर लगा रहा है. पीएम मोदी से लेकर अमित शाह जैसे बीजेपी के दिग्गज नेता बंगाल का लगातार दौरा कर रहे हैं. वहीं इसी कड़ी में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद में गिराने पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को महिला विरोधी बताते हुए उनपर हमला बोला. इसके अलावा रैली में महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का भी ऐलान किया है.

पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला

पीएम मोदी ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, TMC नहीं चाहती थी कि बंगाल की और बेटियां विधायक और सांसद बनें क्योंकि बंगाल की बेटियां उनके महा जंगल राज को चुनौती दे रही थीं, इसलिए, TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश की और महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन देने वाले कानून को पास होने से रोक दिया. बता दें कि, पिछले चुनावों में बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी. सत्ता की कुर्सी का स्वाद तो बीजेपी नहीं चख सकी लेकिन मुख्य विपक्षी दल जरूर बन गई. तो वहीं कांग्रेस और लेफ्ट का खाता भी नहीं खुल पाया था, लेकिन इस बार बीजेपी ममता बनर्जी के किले को ढहाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है.

किसी राज्य में सत्ता बनाने और गिराने में महिला मतदाताओं का रोल अहम माना जाता है. बात करें NDA तो बिहार, महाराष्ट्र, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में महिला वोटरों के दम पर NDA ने अपनी सरकार बनाई है. इसी सोच को लेकर अब बंगाल में बीजेपी काम कर रही है, लेकिन पार्टी के सामने कई चुनौतियाँ भी हैं. बता दें कि, राज्य में ममता बनर्जी की महिलाओं को लेकर चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को बीजेपी की तरफ से टक्कर नहीं मिल पाई है… लेकिन इस बार महिला वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में मातृ शक्ति वंदन योजना के तहत नकद प्रोत्साहन राशि को दोगुना करके 3 हजार रुपये देने का वादा किया है. बीजेपी नेताओं ने योजना के तहत योग्य महिलाओं के फॉर्म भरना भी शुरू कर दिया, जिसको लेकर कहीं न कहीं बीजेपी को उम्मीद है कि, बड़े स्तर पर महिलाएं बीजेपी की तरफ आकर्षित होंगी.

 

महिलाओं के बीच ममता बनर्जी एक लोकप्रिय नेता

बीजेपी की दूसरी मुश्किल यह है कि, बंगाल की महिलाओं के बीच ममता बनर्जी एक लोकप्रिय नेता है. उन्हें महिलाओं वोटरों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. ममता सीएम के रूप में बंगाली अस्मिता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं. उनका नारा बंगाल अपनी बेटी चाहता है ने विधानसभा चुनाव 2021 में महिलाओं को मजबूती से जोड़ा. बीजेपी के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यही है कि, बीजेपी के पास ममता बनर्जी जैसे लोकल चेहरा भी नहीं है, जो महिलाओं में काफी लोकप्रिय हो. वहीं बीजेपी की तीसरी मुश्किल की बात की जाए तो बंगाल में मुस्लिम महिला वोटरों पर बीजेपी की पकड़ कम मानी जाती है. मुस्लिम महिला वोटरों पर कम पकड़ होना बीजेपी के लिए कहीं न कहीं बहुत बड़ा माइनस पोईंट है. ऐसा इसलिए क्योंकि, बंगाल में मुस्लिम वोटरों कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव डालते है.

वहीं बीजेपी के लिए मुश्किल यह भी है कि, जहां एक तरफ टीएमसी ने 52 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है. तो वहीं बीजेपी ने महज 33 महिलाओं को टिकट दिया है. यह कुल उम्मीदवारों का करीब 11.22 प्रतिशत है. यहां आपको बता दें कि, साल 2019 में एक रिपोर्ट में बताया गया कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ऐसी है, जिसे पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के वोट ज्यादा मिलते हैं. इस बार के पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने महिला वोटरों पर खासा फोकस किया है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए काफी कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने पर गरीब महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे. बीजेपी ने जो ऐलान किए हैं. उसका असर कितना होगा.. क्या बीजेपी की ये योजनाएं ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने में मदद कर पाएगी. यह तो 4 मई को ही पता चलेगा.

 

You Might Also Like

अनुराग ठाकुर का मछली खाने वाले वीडियो पर सियासत, विपक्ष ने बीजेपी को घेरा

तेजप्रताप ने राहुल गांधी पर ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल, Bihar CM पर भी दिया बयान

सम्राट सरकार ने विजय सिन्हा के फैसले को पलटा, क्या बिहार में सबकुछ ठीक?

जिस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे PM Modi.. वहां कैसे लगी आग?

PM मोदी को लेकर खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, इस मंत्री ने कांग्रेस को जमकर घेरा

TAGGED: 2026 west bengal election, bengal election, bengal election 2026, bengal election 2026 news, bengal election campaign, bengal election date, bengal election live, bengal election live news, bengal election news, bengal election phase 1, bengal election updates, bengal election violence, bengal elections, bengal elections 2026, dd news bengal election, election in bengal, election west bengal, west bengal election, west bengal election 2026, west bengal election live, west bengal election news, West Bengal elections

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article PM मोदी को लेकर खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, इस मंत्री ने कांग्रेस को जमकर घेरा
Next Article जिस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे PM Modi.. वहां कैसे लगी आग?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

अनुराग ठाकुर का मछली खाने वाले वीडियो पर सियासत, विपक्ष ने बीजेपी को घेरा
Politics 22/04/2026
नेपाल में बालेन सरकार के आदेश को लेकर सड़कों पर क्यों उतरी जनता? भारतीयों को भी झटका
Uncategorized 22/04/2026
गुजरात में शादी के रंग में भंग! 400 से ज्यादा लोग अचानक पड़े बीमार
NATIONAL 22/04/2026
तेजप्रताप ने राहुल गांधी पर ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल, Bihar CM पर भी दिया बयान
NATIONAL Politics 22/04/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 Bharat एक हिन्दी समाचार डिजिटल टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व कोलकाता टीवी ग्रुप नेटवर्क के पास है। TV7 Bharat भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी डिजिटल समाचार चैनलों में से एक है। TV7 Bharat का मुख्यालय नॉएडा, भारत में स्थित है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • BUSINESS
  • POLITICS
  • TECHHot
  • About Us
  • Editorial Team
  • Contact
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved. Designed & Developed by WebsArt

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?