By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Search
Technology
  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
Health
  • Advertise
Entertainment
  • Advertise
© 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला, भू-माफियाओं की तरह काम करने का लगाया आरोप
Share
Aa
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
Aa
Search
  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.
Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi > Blog > Uncategorized > भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला, भू-माफियाओं की तरह काम करने का लगाया आरोप
Uncategorized

भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला, भू-माफियाओं की तरह काम करने का लगाया आरोप

Geta
Last updated: 2026/04/24 at 3:50 AM
Geta
Share
3 Min Read
SHARE

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में भाजपा पर जमकर हमला बोला. अखिलेश ने भाजपा पर भू-माफिया की तरह काम करने का आरोप लगाया और कहा कि, जहां भी कोई योजना प्रस्तावित होती है, भाजपा सदस्य मिलकर सबसे पहले जमीन हथियाने की साजिश रचते हैं. इस दौरान अखिलेश ने हत्याओं को लेकर भी बीजेपी को जमकर घेरा. इसके साथ ही सीएम योगी को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया. UP के पूर्व सीएम ने दावा किया है कि जिन महिलाओं को पदयात्रा में बुलाया गया उन्हें पता ही नहीं था कि किस लिए बुलाया गया है. उन्हें जबरदस्ती बुलाया गया था. राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि महिलाओं को बुलाकर उन्हें सड़ा खाना खिलाया गया.

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ आईं महिलाएं खोज रहीं थीं कि उन्हें आवास कौन देगा. अखिलेश ने गाजीपुर और हाथरस प्रकरण का जिक्र करते हुए सूबे की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, हाथरस मामले में पीड़िता की अंतिम इच्छा तक पूरी नहीं होने दी गई, जबकि उन्होंने खुद डीएम से इस बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि सरकार को किसी से कोई लेना-देना नहीं है और मीडिया पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई चैनलों को पिछले 10 साल में भारी फंडिंग मिली. अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और बब्बर शेर की छवि को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

इससे पहले कन्नौज सांसद ने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी को उनके जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका समाज के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरे जीवन का आकलन करें तो अज़ीज़ कुरैशी गंगा-जमुनी तहज़ीब के बड़े पुरोधा रहे और भारतीयता व हिंदुस्तानियत को आगे बढ़ाने का काम किया. अखिलेश यादव ने उनके व्यक्तित्व को सिद्धांतवादी बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर सेक्युलर फैब्रिक को मजबूत किया और बड़े फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटे, जैसे लखनऊ आने के बाद रामपुर में बनी यूनिवर्सिटी का एक्ट पास कराना.

You Might Also Like

संतकबीरनगर गणेश विसर्जन में बवाल, सांसद की गाड़ी में तोड़फोड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा

UCC पर विपक्ष का हमला, अखिलेश-ओवैसी ने उठाए सवाल

16 सितंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर धरना देगी आजाद समाज पार्टी, चार प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिन, दीपक चौहान ने की दीर्घायु की कामना

यूपी में तीन हत्याकांड से गरमाई सियासत, OBC वोट बैंक पर नजर

TAGGED: akhilesh yadav, lucknow News, samajwadi party, up news, up politics, अखिलेश यादव, यूपी की राजनीति, समाजवादी पार्टी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link Print
Share
Previous Article कृषि सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम शामिल हुए सीएम योगी , बोले- अब धरातल पर उतर रहे कृषि के शोध
Next Article राघव चड्ढा ने AAP को दिया बड़ा झटका, इन सांसदों के साथ बीजेपी में होंगे शामिल 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Platform

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Latest News

दिल्ली में बनकर तैयार बारापुला फेज-3 कॉरिडोर की तस्वीर
10 साल का इंतजार खत्म, दिल्ली में बारापुला फेज-3 बनकर तैयार, मिलेगी सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी
Delhi News 20/09/2026
महिपालपुर जलभराव मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई की तस्वीर
महिपालपुर जलभराव पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कागजी कार्रवाई से नाराज कोर्ट ने एजेंसियों को लगाई फटकार
Delhi News 20/09/2026
यूपी में सोलर बिजली की पी2पी एनर्जी ट्रेडिंग व्यवस्था दर्शाती तस्वीर
यूपी में सोलर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब पड़ोसी को सीधे बेच सकेंगे अतिरिक्त बिजली
Uttar Pradesh 20/09/2026
साहिबाबाद फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग की तस्वीर
साहिबाबाद में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी
Ghaziabad News 20/09/2026

Stay Connected

61k Like
102 Follow
616 Follow
5.9k Subscribe

TV7 भारत एक प्रमुख हिंदी न्यूज़ सैटेलाइट चैनल है, जिसका प्रसारण नोएडा फिल्म सिटी से होता है। चैनल का प्रमुख फोकस उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी क्षेत्रों की खबरों पर है। TV7 भारत इन राज्यों में देखे जाने वाले प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में अपनी पहचान बना रहा है। चैनल का स्वामित्व यश मीडिया एंड ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yash Media & Broadcast Pvt. Ltd.) के पास है।

Quick Link

  • HOME
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITIONS

Top Categories

  • POLITICS
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • ABOUT US
  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    Hindi News | हिंदी न्यूज़ | Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi
    Follow US

    © 2022 TV7 Bharat News Network. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?