राज्यसभा सांसद राघव चड्डा समेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी को झटका देते हुए से इस्तीफा दे दिया है. राघव चड्ढ़ा ने ऐलान किया कि वे सभी बीजेपी में शामिल होंगे. उधर AAP ने इसके लिए पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया. संजय सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि, एक अच्छी सरकार पंजाब में चल रही है, और आज उस सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है. हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है. उनको अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है. ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है.
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है… पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है… पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है. ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है. आज AAP राज्य सभा के 7 सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी. राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया लेकिन वे भाजपा में चले गए. इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है.
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी. आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है. प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है.